
इंदौर. मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के इंदौर (Indore News) से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां महू में पति ने बेरहमी से अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया. सबसे ज्यादा हैरान करने वाली यह है कि दोनों को शादी को कुछ ही दिन हुए थे. दुल्हन के साथों से ठीक तरह से मेहंदी का रंग भी नहीं उतरा था कि उससे पहले की पति ने उसकी जिंदगी छीन ली. आरोपी ने अपनी पत्नी को ऐसी खौफनाक मौत दी जिसके बारे में जानकर हर कोई दंग रह गया.
इंदौर के नजदीक महू में एक पति ने अपनी नवविवाहित पत्नी की बड़ी ही बेरहमी से चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी. इसके बाद आरोपी ने खुद को भी घायल कर लिया. दोनों की महज 18 दिन पहले ही शादी हुई थी. मोके पर पहुंची पुलिस ने पत्नी शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. वहीं घायल पति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया.
फैक्ट्री में काम करता था आरोपी पति
इंदौर के समीप महू के कोतवाली थाना क्षेत्र के धार नाका में रहने वाले विक्की और अंजलि की अभी 18 दिन पहले ही शादी हुई थी. मंगलवार देर रात पति विक्की ने अपनी नवविवाहिता पत्नी की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी. इसके बाद खुद को भी चाकू से घायल कर दिया. मोके पर पहुंची पुलिस ने युवती का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया. वहीं घायल पति को भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है.
आपके शहर से (इंदौर)
बताया जा रहा है कि आरोपी पीथमपुर की एक फैक्ट्री में काम करता है. वह शादी नहीं करना चाहता था. फिललहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पति के बयान के बाद हत्या की असल वजह का पता चलेगा. फिलहाल पुलिस भी आरोपी ठीक होने का इन्तजार कर रही है ताकि उसके बयान लिए जा सके. बहरहाल अब देखना होगा कि आरोपी कब तक बयान देता है और हत्या के पीछे क्या मूल वजह बताता है, लेकिन पुलिस सूत्र बताते हैं कि हत्या के पीछे वजह बेहद चौंकाने वाली होगी.
.
Tags: Crime News, Indore news, Mp news
FIRST PUBLISHED : June 10, 2023, 11:46 IST









