Dehradun News: अब अपने घर के पास जमा करें हाउस टैक्स! जानिए कैंप की जगह और तारीख?

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हिना आज़मी/देहरादून. हाउस टैक्स जमा करने के लिए अब आपको नगर निगम आने की जरूरत नहीं है. दरअसल अब देहरादून शहर से दूर रहने वाले लोगों के लिए नगर निगम की टीम उन्हीं के क्षेत्र में कैंप लगाने जा रही है. 15 जून से लेकर 25 जुलाई तक जगह-जगह देहरादून नगर निगम हाउस टैक्स जमा करवाने के लिए कैंप आयोजित करने वाला है. निगम के कर एवं राजस्व अधीक्षक धर्मेश पैन्यूली ने कहा कि नगर निगम द्वारा भवन करदाताओं को लगातार जागरूक किया जा रहा है, ताकि वह हाउस टैक्स जमा करा दें. इसके अलावा स्थानीय निवासियों को सहूलियत देने के लिए नगर निगम देहरादून के करीब 36 इलाकों में कैंप लगाने जा रहा है. ये कैंप 15 जून से 25 जुलाई तक के लिए आयोजित किए जाएंगे.

धर्मेश पैन्यूली ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी देहरादून नगर निगम के क्षेत्र में रहने वाले लोगों को सहूलियत देने के लिए और सुनिश्चित किए गए टैक्स का लक्ष्य पूरा करने के लिए देहरादून के अलग-अलग इलाकों में कैंप आयोजित किए जाएंगे. 15 जून से 25 जुलाई तक आयोजित होने वाले कैंप को लेकर देहरादून नगर निगम ने रूपरेखा तैयार कर ली है. साथ ही एक लिस्ट भी जारी की गई है, जिसमें जानकारी दी गई है कि कौन सी तारीख को किस इलाके में कैंप लगने जा रहा है. इसके साथ उन्‍होंने बताया कि इसमें भवन करदाता अपने ही क्षेत्र में लगे कैंप में जाकर एसेसमेंट को लेकर हाउस टैक्स अदा कर सकेंगे और इसमें प्रत्येक वार्ड के पार्षद भी उनका सहयोग करेंगे. धर्मेश पैन्यूली ने बताया कि इन कैंप के लिए टीमें तैनात कर दी गई हैं और इसी के साथ ही कर निरीक्षकों को जिम्मेदारी दे दी गई है. हाउस टैक्स जमा करने के लिए आप चेक, कैश या ऑनलाइन माध्यम भी अपना पाएंगे. उन्होंने बताया कि हाउस टैक्स में 20 फीसदी की छूट यथावत बनी रहेगी.

जानिए आपके क्षेत्र में कब लगेगा कैंप?
>>15 जून – रेस्ट कैंप वार्ड के त्यागी रोड स्थित गुरुद्वारा में कैंप लगेगा.
>>16 जून 2023 – धोरण गांव वार्ड के शिव मंदिर में कैंप लगेगा.
>>17 जून 2023 – आर्यनगर वार्ड के शिव मंदिर में कैंप लगेगा.
>>19 जून 2023 – पटेल नगर वार्ड में गुरूद्वारा पटेलनगर.
>>20 जून 2023 – धामावाला व झंडा मोहल्ला वार्ड में कालूमल धर्मशाला राजा रोड.
>>21 जून 2023 – डालनवाला उत्तर में नेहरू रोड विडलांस रेजीडेंसी.
>>22 जून 2023 – इंद्रानगर कॉलोनी में हिल फाउंडेशन स्कूल.
23 जून 2023 – डालनवाला दक्षिण में मोहिनी रोड गुरूद्वारा.
>>24 जून 2023 – इंद्रापुरम वार्ड में पार्षद ऑफिस.
>>26 जून 2023 – एमकेपी वार्ड में रेसकोर्स सूरी चौक में पार्षद ऑफिस.
>>27 जून 2023 – माजरा वार्ड में उत्तरांचल इलेक्ट्रकिल.
>>28 जून 2023 – कारगी वार्ड में पार्म सिटी का सामुदयिक भवन.
>>30 जून 2023 – सहस्त्रधारा रोड वार्ड में राजपुर रोड एन्कलेव सोसाइटी ऑफिस.
>>1 जुलाई 2023 – चक्खूवाला पार्षद ऑफिस.
>>3 जुलाई 2023 – पश्चिमी पटेल नगर वार्ड के वाल्मीकि मंदिर.
>>4 जुलाई 2023 – झंडा मोहल्ला वार्ड में कालूमल धर्मशाला राजा रोड.
>>5 जुलाई 2023 – उत्तरी अधोइवाला वार्ड के सहस्त्रधारा क्रॉसिंग स्थित शिव दुर्गा मंदिर.
>>6 जुलाई 2023 – वसंत विहार वार्ड के पंडितवाड़ी स्थित पार्षद कार्यालय.
>>7 जुलाई 2023 – नेहरू कॉलोनी.
>>10 जुलाई 2023 – अजबपुर कलां का शिव मंदिर.
>>11 जुलाई 2023 – मोहितनगर के नाथ पैलेस बल्लीवाला.
>>12 जुलाई 2023 – ब्रह्मपुरी वार्ड के गौरव बुड़ाकोटी निवास प्रीत विहार फेस- 2.
>>13 जुलाई 2023 – बल्लूपुर वार्ड के कमल डेरी के पास.
>>14 जुलाई 2023 – जाखन के दून विहार स्थित राधा कृष्ण मंदिर.
>>15 जुलाई 2023 – जनपथ तिलक रोड के जनपथ कांप्लेक्स.
>>17 जुलाई 2023 – निरंजनपुर गुरुद्वारा इंदिरा गांधी मार्ग.
>>18 जुलाई 2023 – लक्खीबाग वार्ड का गोरखनाथ मंदिर.
>>19 जुलाई 2023 – राजीव नगर वार्ड का आनंद लेजेंसी अपार्टमेंट हरिद्वार रोड.
>>20 जुलाई 2023 – श्रीदेव सुमन नगर वार्ड का राम मंदिर, दीपलोक कॉलोनी.
>>21 जुलाई 2023 – डिफेंस कॉलोनी के सोसाइटी ऑफिस.
>>22 जुलाई 2023 – कांवली वार्ड का सामुदायिक भवन.
>>24 जुलाई 2023 – हाथीबड़कला के सालावाला मंदिर.
>>25 जुलाई 2023 – द्रोणपुरी वार्ड स्थित सामुदायिक भवन.

.

FIRST PUBLISHED : June 10, 2023, 08:45 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें