
अमेरिका में 9/11 हमले की सटीक भविष्यवाणी करने वाले बाबा वेंगा (Baba Vanga) की एक और भविष्यवाणी ने दुनिया को डरा दिया है. वैसे तो उन्होंने 2023 में बेमौसम बारिश, भूकंप से लेकर सौर तूफान तक कई तरह के आफत आने की बात कही है, लेकिन जो भविष्यवाणी सबसे ज्यादा डरा रही है, वह है परमाणु हमला. कई साल पहले बाबा वेंगा ने बता दिया था कि वर्ष 2023 में तीसरा विश्व युद्ध शुरू होगा और इसी साल के अंत में परमाणु हमला (Nuclear Attack) होगा, जिससे धरती पर भयानक तबाही मचेगी.हिरोशिमा नागासाकी के बारे में जानने वालों के लिए यह खबर परेशान करने वाली है.
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, बुल्गारिया की रहने वाली इस दृष्टिहीन महिला की मौत 1996 में हो गई थी, लेकिन कहा जाता है कि उन्होंने अब तक जितनी भी भविष्यवाणी की है, लगभग सब सच निकली हैं. 2023 के लिए भी उन्होंने कई भविष्यवाणी सही साबित हो रही हैं. उन्होंने कहा था कि 2023 प्राकृतिक रूप से काफी उथल-पुथल वाला साल रहेगा. कई शक्तिशाली भूकंप आएंगे. बेमौसम बरसात होगी और रेगिस्तान में भी बाढ़ जैसे हालात बनेंगे. सौर तूफान की भी भविष्यवाणी की थी. और बता दें कि सब सही साबित हो रही हैं. हाल ही में वैज्ञानिकों ने सूर्य में पृथ्वी से 20 गुना बड़े छेद को खोजा, इससे निकले विकिरण का असरलद्दाख तक देखा गया और इसे सौर सुनामी माना गया.
सच हो रही भविष्यवाणियां
बाबा वेंगा ने कई शक्तिशाली भूकंपों की भी भविष्यवाणी की है. और आपने देखा कि इस साल तुर्की और सीरिया में भूकंप ने भयानक तबाही मचाई. इसमें 50000 से अधिक लोगों को आपनी जान गंवानी पड़ी. लाखों लोग बेघर हो गए. आज भी वहां हालात संभलते नजर नहीं आ रहे हैं. बाबा वेंगा ने सोवियत संघ के विघटन, अमेरिका में आतंकी संगठन अलकायदा के 9/11 हमले और आईएसआईएस की उत्पत्ति समेत कई भविष्यवाणियां की थीं जो बिल्कुल सही साबित हुईं. अब उन्होंने इस साल के अंत तक भयानक परमाणु विस्फोट की बात कही, इसलिए दुनिया डर रही है. और जिस तरह चीन-अमेरिका की तनातनी चल रही. रूस और यूक्रेन का युद्ध खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, उससे इसका डर और गहरा हो गया है.
एशिया में छा जाएंगे जहरीले बादल
बाबा वेंगा के फॉलोवर्स के मुताबिक, उन्होंने 2023 में एक बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र में विस्फोट की चेतावनी दी थी, इससे पूरे एशिया में जहरीले बादल छा जाएंगे. दुनिया के तमाम मुल्कों में गंभीर बीमारियां होंगी, क्योंकि परमाणु विस्फोट की वजह से भयानक रेडिएशन निकलेगा और चारों ओर तबाही मच जाएगी. उन्होंने 4 और भविष्यवाणी की है. इनमें पहला, एक बड़ी खगोलीय घटना घटेगी और पृथ्वी की कक्षा में परिवर्तन होगा. इसकी वजह से भयानक भूकंप जैसे हालात बनेंगे, जिसका गंभीर परिणाम धरती को भुगतना होगा.कुछ अजीबोगरीब अविष्कार होंगे,जिससे बच्चे लैब में पैदा होंगे और इनके रंग और जेंडर का फैसला माता-पिता करेंगे. कोई बड़ा देश जैविक हथियारों से हमला करेगा. इससे हजारों की संख्या में लोगों की मौत होगी.
.
Tags: Bizarre news, OMG News, Trending news, Viral news, Weird news
FIRST PUBLISHED : June 07, 2023, 12:08 IST









