अचानक आने वाले हार्टअटैक का पता लगाएगा IIT कानपुर, शोध के लिए विशेषज्ञों को दिया न्योता

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



अखंड प्रताप सिंह/कानपुर. देश भर में पिछले दिनों कई ऐसे मामले आए हैं जिसमें खेलते हुए, डांस करते हुए अचानक लोगों की हार्टअटैक से मौत हो गई है. उत्तर प्रदेश के कानपुर में भी मैच खेलते हुए और एक व्यक्ति की डांस करते वक्त अटैक आने से जान चली गई थी. आईआईटी कानपुर अब जवान दिलों पर अचानक हार्ट अटैक आने की वजह का पता लगाएगा. देश भर में लगातार आ रहे ऐसे मामलों को देखते हुए अब आईआईटी कानपुर आगे आया है. उसने देश और दुनिया भर के विशेषज्ञों को न्योता दिया है कि वो इस शोध में उसके साथ आएं ताकि मिलजुल कर इसकी वजह का पता लगाया जा सके.

आईआईटी कानपुर के गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी में इसको लेकर रिसर्च की जाएगी. दुनिया भर के डॉक्टरों और विशेषज्ञों को इस शोध के लिए आमंत्रित किया गया है. साथ ही, जो इंजीनियरिंग या विज्ञान की किसी भी शाखा में पीएचडी कर चुके हैं, उनको आमंत्रित किया गया है कि वो भी आएं और इसमें शामिल हों. अचानक आने वाले हार्टअटैक की वजहों का पता लग सके, कई बड़े मेडिकल संस्थान भी इस शोध में मदद करेंगे.

… ताकि लोगों की बचाई जा सके जान

इस शोध का उद्देश्य अचानक आने वाले हार्टअटैक के बारे में पहले जानकारी हासिल करना है जिससे ऐसा सिस्टम तैयार किया जा सके जो पहले से इसकी जानकारी दे दे और लोगों की जान बचाई जा सके. इस शोध में विशेषज्ञ एमआरआई और ईसीजी के डाटा के आधार पर कार्डियो इलेक्ट्रोफिजियोलॉजी सिमुलेटर का प्रयोग करेंगे.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें