
हाइलाइट्स
मूंग दाल के रोजाना सेवन से हार्ट हेल्दी रहता है.
बॉडी में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मददगार है मूंग दाल.
Health Benefits of Moong Dal: शरीर को स्वस्थ और हेल्दी रखने के लिए कई पोषक तत्वों और विटामिंस की जरूरत होती है. इसके लिए रोजाना के डाइट में पोषक तत्वों से भरपूर हेल्दी डाइट लेने की सलाह दी जाती है. दालों में भरपूर मात्रा में कई विटामिंस और पोषक तत्व मौजूद होते हैं. यही कारण है कि रोजाना के खाने में दालों को शामिल करने की सलाह दी जाती है. इसी तरह हरे मूंग की दाल सेहत के लिए बेहद लाभकारी मानी जाती है. मूंग दाल में प्रोटीन, फाइबर, जिंक, विटामिन B1, आयरन, कॉपर समेत कई पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को स्वस्थ रखते हैं. आइए आज हम आपको मूंग दाल के फायदे बताते हैं.
1.कोलेस्ट्रॉल घटाए: हेल्थलाइन में छपी एक खबर के मुताबिक, मूंग की दाल के सेवन से बॉडी में बैड कोलेस्ट्रॉल को घटाने में मदद मिलती है. मूंग की दाल बैड कोलेस्ट्रॉल का को कम कर हार्ट को हेल्दी रखती है. कोलेस्ट्रॉल से पीड़ित मरीज को मूंग की दाल का सेवन करना चाहिए.
2.वजन कम करे: मूंग में प्रोटीन और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है. इसमें फाइबर होने के कारण यह पाचनतंत्र को मजबूत करता है. मूंग दाल के नियमित सेवन से वजन कम होता है. मूंग दाल के सेवन से भूख लगने वाले हार्मोन्स उतने सक्रिय नहीं रहते और पेट लंबे समय तक भरा रहता है.
इसे भी पढ़ें- इन 5 चीजों को खाने से लोहे सी मजबूत होंगी हड्डियां, कैल्शियम के लिए नहीं पड़ेगी दूध की जरूरत, शरीर बनेगा फौलादी
3.एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर: मूंग की दाल में पर्याप्त मात्रा में के5 एंटीऑक्सीडेंट तत्व मौजूद होते हैं. जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाने का काम करते हैं. अधिक मात्रा में फ्रीरेडिकल्स के कारण हार्ट डिजीज, शरीर में कैंसर, इनफ्लामेशन, आदि की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.
4.डायबिटीज में फायदेमंद: डायबिटीज के मरीजों के लिए मूंग की दाल बेहद फायदेमंद है. डायबिटीज एक गंभीर समस्या होती है. शुगर के मरीजों के लिए मूंग दाल का सेवन ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने में मददगार हो सकता है. मूंग दाल में हाई फाइबर और प्रोटीन भी पाया जाता है जो ब्लड में शुगर के रिलीज होने की गति को धीमा करता है.
इसे भी पढ़ें- पीने में कड़वा लेकिन सेहत के लिए रामबाण है ये हरा जूस, डायबिटीज के मरीजों के लिए अमृत, 5 फायदे कर देंगे हैरान
5.ब्लड प्रेशर: आजकल हाई ब्लड प्रेशर के कई मरीज पाए जाते हैं. मूंग दाल खाने से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में भी मदद मिलती है. मूंग में मौजूद मैग्नीशियम, पोटेशियम, और फाइबर ब्लड प्रेशर को कम करने में मददगार होता है.
.
Tags: Health, Health benefit, Health News, Lifestyle
FIRST PUBLISHED : June 09, 2023, 11:55 IST









