WTC Final: …तो क्या महामुकाबले के लिए तैयार नहीं थी ओवल की पिच? शार्दुल ठाकुर ने खोल दी पोल, उठाए सवाल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

शार्दुल ठाकुर ने WTC Final की पिच पर उठाए सवाल
कहा- फाइनल के लिए तैयार नजर नहीं थी पिच

नई दिल्ली. भारतीय ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ओवल में खेले जा रही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पिच पर सवाल खड़े किए हैं. शार्दुल के मुताबिक ओवल की पिच WTC Final के लिए पूरी तरह से तैयार नहीं. ये पिच 2021 में खेले मैच से बिल्कुल अलग है. बता दें कि भारत ने 2021 में इंग्लैंड का दौरा किया था. तब ओवल में मेजबान देश को 157 रन से हराया था और ओवल ने दोनों पारियों में अर्धशतक जमाया था.

अब सवाल ये खड़ा होता है कि जिस विकेट पर शार्दुल ने करीब 3 घंटे बैटिंग की. अर्धशतक भी जमाया. इस विकेट पर ऑस्ट्रेलिया को दो बैटर्स ने शतक ठोके, तो फिर क्यों उन्होंने कहा कि ये विकेट WTC Final के लिए तैयार नहीं था. आइए समझते हैं उन्होंने क्यों ऐसा कहा?

शार्दुल ने भले ही ओवल टेस्ट के तीसरे दिन अर्धशतक जमाया. पर असमान उछाल होने के कारण उन्हें दो बार हाथ में गेंद लगी थी. उन्होंने अजिंक्य रहाणे के साथ 109 रन की अहम साझेदारी कर भारत को 296 रन के स्कोर तक पहुंचाने का काम किया.

पिछली बार ओवल में पिच से मदद मिली थी: शार्दुल
शार्दुल ने कहा, “पिच काफी अलग नजर आ रही. पिछली बार जब हमने ओवल में टेस्ट खेला था, तब पिच से मदद मिल रही थी. सबको पता था कि अगर इंग्लैंड में ओवरकास्ट कंडीशन रहेगी तो फिर गेंद जरूर स्विंग होगी. पिछली बार जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ रहा था, टीमें पिच को फ्लैट रखने के लिए रॉलर का इस्तेमाल कर रही थीं. लेकिन इस बार ऐसा वैसा कुछ नहीं दिख रहा. मुझे ऐसा लग रहा है कि जैसे पिच मैच के लिए पूरी तरह से तैयार नहीं है. जैसा हमने दूसरे दिन भी देखा था. तीसरे दिन भी कुछ गेंद ऊपर जा रही थी और कुछ नीचे रह रही थी.”

‘इस पर विकेट में असमान उछाल नजर आ रहा’
भारतीय ऑलराउंडर ने आगे कहा, “एक छोर से गेंद गुड लेंथ पर पड़ने के बाद तेजी से उठ रही थी और ऑस्ट्रेलियाई पेसर्स ने इसका बखूबी इस्तेमाल किया. अगर हम एक दिन पहले का खेल भी देखें तो पिच का मिजाज बदला दिखा. बल्लेबाजों को ये फैसला करने में परेशानी हो रही थी कि गेंद को छोड़ें या खेलें. लेकिन ज्यादातर मौकों पर उन्हें शॉट के लिए जाना पड़ा.”

WTC Final: टीम इंडिया के पास अब भी वापसी का मौका, बस करने होंगे 3 काम, पलट जाएगा पूरा खेल!

शार्दुल ठाकुर ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया से 296 रन से पिछड़ने के बावजूद भारत मैच में बना हुआ है. उन्होंने कहा किक्रिकेट एक अजीब खेल है.आप कभी नहीं कह सकते कि सही स्कोर क्या है? खासकर आईसीसी फाइनल में. एक अच्छी साझेदारी और आप 450 या उससे अधिक का पीछा कर सकते हैं. हमने देखा कि पिछले साल इंग्लैंड ने यहां 400 का पीछा किया गया है और उन्होंने ज्यादा विकेट नहीं गंवाए थे.

Tags: India vs Australia, Rohit sharma, Shardul thakur, World Test Championship Final, WTC

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें