Early Universe fast Star forming 717 Galaxies found through James Webb Space Telescope

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप के जरिए कई नए खुलासे हो रहे हैं. हाल ही में अंतरिक्ष के एक हिस्से की तस्वीर ने हलचल मचा दी जब उसमें एक साथ 45 हजार गैलेक्सी दिखाई दीं थीं. लेकिन इससे भी महत्वपूर्ण अध्ययन में अमेरिकी शोधकर्ताओं ने इसी टेलीस्कोप का उपयोग कर ब्रह्माण्ड की गहराई में जाते हुए खगोलीय विकास के रहस्यों की खुलासा करने का प्रयास कर रहे हैं. जिनमें शुरुआती गैलेक्सी में तारों के निर्माण कि बहुत ही तेज गति, गैलेक्सी कि एक दूसरे के मुकाबले अवस्थाएं, तारों के निर्माण के कारक आदि की पड़ताल करना प्रमुख है. इस पड़ताल ने कई और अहम सवालों को भी हवा देने का काम किया है.

ब्रह्माण्ड की कम उम्र में ही
अमेरिकन एस्ट्रोनॉमिकल सोसाइटी की 242 मीटिंग के मौके पर शोधकर्ताओं की टीम ने खुलासा किया कि उन्होंने सैकड़ों ऐसी गैलेक्सी की खोज की है जो तब अस्तित्व में थी जब ब्रह्माण्ड की उम्र आज की उम्र की चार फीसद ही थी. यानि तब ब्रह्माण्ड केवल 60 करोड़ साल से भी कम साल का था. ये अवलोकन जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप को एडवांस डीप एक्स्ट्रा गैलेक्टिक सर्वे या जेड्स का हिस्सा थे.

कई सवालों के जवाबों की तलाश
जेड्स कार्यक्रम की सह नेतृत्वकर्ता मारिका रेकी ने बताया कि जेड्स के साथ शोधकर्ता कई सवालों के जवाब खोज रहे थे, जैसे शुरुआत गैलेक्सी कैसे पनपीं, उनकी एक दूसरे के मुकाबले स्थतियां क्या थीं, उनके तारे कितनी तेजी से बने, कुछ गैलेक्सी ने तारों का निर्माण का बंद क्यों कर दिया, आदि.

रीआयनाइजेशन का युग
शोधकर्ताओं ने ऐसी गैलेक्सी की खोज करने का प्रयास किया जो बिग बैंग के बाद 50 से 85 करोड़ सालों के बीच के समय के दौरान पनपीं थीं. इस दौर को एपॉक ऑफ रीआयनाइजेशन कहते हैं. उस दौर में ब्रह्माण्ड में हर तरफ गैस की धुंध छा गई थी जिसकी वजहसे पराबैंगनी विकरिरण और यहां तक कि एक्स रे जैसी ऊर्जावान प्रकाश की किरणें तक एक जगह से दूसरी जगह पर नहीं जा सकती थीं.

Space, Science, Galaxy, Research, Big Bang, Stars, galaxies, James web Space Telescope, Universe, Early Universe,

इन गैलेक्सी की खास बात ये है कि सभी तारों का निर्माण बहुत तेजी से हो रहा है. (तस्वीर: NASA ESA)

717 युवा गैलेक्सी
वेब के आंकड़ों से 717 युवा गैलेक्सी का खुलासा हुआ जो पिछले अनुमान से ज्यादा है और ये सभी हजारों प्रकाशवर्ष की दूरी पर फैली हैं जिससे यह पता चलता है कि ब्रह्माण्ड कितनी तेजी से विकसित हुआ था. इन गैलेक्सी से तारों के निर्माण के चौंकाने वाले विस्फोट कड़ियों में हुए थे. शोधकर्ताओं ने, ये गैलेक्सी एक साथ कैसे जुटीं, कैसे इनमें तेजी से तारों का निर्माण होने लगा, जैसे कई मूल सवालों के जवाब तलाशे.

तारों के निर्माण और शांति के दौर
टीम ने विशेष तौर पर गैलेक्सी का अध्ययन तारों के निर्माण के संकेतों की खोज पर केंद्रित किया. उन्हें हैरानी तब हुई जब उन्होंने पाया कि लगभी सभी गैलेक्सी में असामान्य रूप से बहुत ही तेज से नए तारों के निर्माण के संकेत असामान्य रूप से मजबूत से देखे. गैलेक्सी में तेजी से तारे बनने के निर्माण के दौर देखे जिनके बीच बीच में शांति के दौर भी थे और इस दौरान कम तारों का निर्माण हुआ.

Space, Science, Galaxy, Research, Big Bang, Stars, galaxies, James web Space Telescope, Universe, Early Universe,

इस पड़ताल से ब्रह्माण्ड के कई अनसुलझे सवालों के जवाब मिल सकते हैं. (प्रतीकात्मक तस्वीर: Shutterstock)

समान रूप से तेजी से तारों का निर्माण
जेडस टीम के सदस्य रायन एन्ड्सले ने एक बयान में बताया कि लगभग हर एक गैलेक्सी में दिख रहा है कि बहुत तेजी से तारों के हालिया निर्माण के दौर जारी हैं. ये शुरुआती गैलेक्सी गर्म और विशाल तारों के निर्माण में बहुत ही बढ़िया थीं.  प्रोग्राम ने सफलता पूर्वक 700 से अधिक गैलेक्सी की पहचान की.

शोधकर्ताओं ने पाया कि खोजी गई गैलेक्सी रेडशिफ्ट 8 के ऊपर की हैं जिससे उन्होंने बहुत ही प्रचुर मात्रा के आंकड़े हासिल हो सके. उनका दावा है कि इतने सारे समृद्ध आंकड़ों से हमारी शुरुआती गैलेक्सी निर्माण प्रक्रिया को समझने में क्रांतिकारी बदलाव देखने को मिलेगा. वैज्ञानिकों के लिए अब यह भी पड़ताल का विषय है कि पहले ऐसा क्या था कि गैलेक्सी में तेजी से तारे बन रहे थे जबकि अब तारे बनने में बहुत ज्यादा समय लगता है.

Tags: Big bang, Galaxy, Research, Science, Space, Stars

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें