14 साल में पहली बार भारी संख्या में उदयपुर आए पर्यटक, बढ़ता जा रहा शहर का आकर्षण, जानें डिटेल्स

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



 

 

निशा राठौड़/ उदयपुर. वैशाख और ज्येष्ठ मास वाला मई महीना तपते और सूखे दिनों के साथ बीतता है, लेकिन यह इस बार पर्यटन को तर कर गया. पिछले 14 साल में ऐसा पहली बार हुआ, जब मई माह में 1 लाख 33 हजार 476 पर्यटक उदयपुर की सैर करने पहुंचे. इनमें 1.27 लाख घरेलू और 6476 विदेशी रहे. पिछले साल मई में 94994 मेहमान आए थे. खास बात ये है कि इस साल 5 माह में ही 7 लाख 59 हजार 149 सैलानी आ चुके हैं. यह आंकड़ा पिछले साल के पूरे 12 माह के मुकाबले आधा है. पिछले साल 2022 में 15 लाख 24 हजार 365 पर्यटक आए थे. पिछले माह की बात करें तो इस साल अप्रैल के देसी पर्यटकों के मुकाबले मई में इनकी संख्या 10100 ज्यादा रही.

अभी आना बाकी है वर्ष का टूरिस्ट सीजन
अगले 7 माह में टूरिस्ट सीजन आना बाकी है इसके अलावा मानसून भी रहेगा. फेस्टिवल और वेडिंग सीजन रहेगा वह अलग है. ऐसे में पर्यटकों का आंकड़ा पिछले साल से भी ऊपर जाने की संभावना है. फिलहाल इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का कहना है कि मानसून सीजन के लिए इन्क्वायरी शुरू हो गई है. मानसून इस महीने के आखिर तक दस्तक दे देगा. इस दौरान भी टूरिज्म को बूम मिलेगा. उधर, होटल संचालक अभी से पर्यटकों की मेजबानी की तैयारियों में जुटे हैं. मानसून के लिए पैकेज तैयार किए जाने लगे हैं.

इसलिए बढ़ रहा हमारे शहर का आकर्षण
मई में देसी पर्यटकों का कहना है कि अब देश-दुनिया आंकड़ा चौंकाने वाला है. टूरिस्ट हिल स्टेशनों के पिछले साल जी-20 की बजाय उदयपुर को ज्यादा सुरक्षित मानने लगे हैं. पर्यटन विभाग की उप निदेशक शिखा सक्सेना ने बताया कि पर्यटन विभाग ने घरेलू पर्यटकों को बढ़ावा देने के लिए मार्केटिंग पर फोकस किया था अब नतीजे दिख रहे हैं. वीकेंड्स की भीड़ से अनुमान लगा सकते हैं कि जून में भी फुटफॉल अच्छा ही रहेगा.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें