जून में ग्रहों की चाल का राशियों पर असर, 3 राशि के जातकों की चमकेगी किस्मत, भाग्य का मिलेगा साथ

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

19 जून को बुध ग्रह वृषभ राशि में सुबह 7:16 पर अस्त हो जाएंगे.
कोई ग्रह अस्त होता है तो उसका कारतत्व और प्रभाव कुछ दिनों के लिए धीमा हो जाता है.

Grahon ki Chal ka Rashiyon par Asar : ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि हर एक ग्रह एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करता ही है. परंतु इन सबकी चाल और राशि परिवर्तन का समय अलग अलग होता है. जिसका शुभ और अशुभ प्रभाव प्रत्येक राशि पर देखने को मिलता है. जून के महीने में तीन प्रमुख ग्रह अलग-अलग समय पर राशि परिवर्तन करने और वक्री होने जा रहे हैं. जिसका असर 5 राशि के जातकों पर देखने को मिलेगा. वे कौन सी 5 राशियां हैं और वे कौन से ग्रह हैं आइए जानते हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से.

बुध ग्रह का गोचर

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जून माह में सबसे पहले बुध ग्रह ने 7 जून को वृषभ राशि में प्रवेश किया है. बुद्ध को बुद्धि और वाणी का कारक ग्रह माना जाता है. बुध ग्रह ने 7 जून 2023 को शाम 7:40 पर राशि परिवर्तन किया.

यह भी पढ़ें – हाथ पर गिर गई है छिपकली? घबराएं नहीं, हो सकता है शुभ संकेत, जानें इससे जुड़ी मान्यता

सूर्य ग्रह का गोचर

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आने वाली 15 जून 2023 को सूर्य देव वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे. सूर्य देव को मान सम्मान, नेतृत्व, कौशल, आत्मा और धन का कारक माना जाता है. कुंडली में मौजूद उच्च के सूर्य हर क्षेत्र में सफलता दिलाते हैं.

शनि की उल्टी चाल

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सबसे धीमी गति से चलने वाले शनि देव 17 जून को स्वराशि कुंभ में वक्री होने जा रहे हैं. यानी कि अपनी ही राशि में शनि देव उल्टी चाल चलने वाले हैं. शनि को कर्म के अनुसार फल देने वाले ग्रह के रूप में जाना जाता है. 17 जून 2023 को रात 10:48 पर शनि कुंभ राशि में वक्री होंगे.

बुध ग्रह का वृषभ राशि में अस्त

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 19 जून को बुध ग्रह वृषभ राशि में सुबह 7:16 पर अस्त हो जाएंगे. ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है जब कोई ग्रह अस्त होता है तो उसका कारतत्व और प्रभाव कुछ दिनों के लिए धीमा हो जाता है.

बुध ग्रह का मिथुन राशि में गोचर

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 24 जून 2023 को बुध ग्रह मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे. इसके शुभ प्रभाव से व्यक्ति की तार्किक क्षमता और वाणी कौशल में बढ़ोत्तरी होगी.

यह भी पढ़ें – महिलाएं भी कर सकती हैं बजरंगबली की पूजा, इन 3 बातों का रखें विशेष ध्यान, कभी न करें गलती

3 राशियों को होगा लाभ

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जून माह में ग्रहों की चाल में बदलाव की वजह से 12 में से 5 राशियों पर सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा. जिसमें धनु, वृषभ और सिंह राशि के जातकों को भाग्य का साथ, वेतन वृद्धि, प्रमोशन और व्यापार में लाभ प्राप्त हो सकता है.

Tags: Astrology, Dharma Aastha, Predictions, Religion

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें