3 घंटे 23 मिनट… 34वीं बार ग्रैंडस्लैम फाइनल में एंट्री, फ्रेंच ओपन जीतकर वर्ल्ड नंबर वन बन जाएंगे जोकोविच

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Novak Djokovic Enter into French Open Final: विश्व के तीसरी वरीयता प्राप्त सर्बियाई टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने वर्ष के दूसरे ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन के फाइनल में प्रवेश कर लिया है. जोकोविच ने पुरुषों के एकल सेमीफाइनल मुकाबले में वर्ल्ड नंबर वन कार्लोस अल्कराज को 4 सेटों तक चले मैच में 6-3, 5-7, 6-1, 6-1 से पराजित किया.

01

नोवाक जोकोविच (Novak Djokovic)  ने अपने अनुभव और शानदार फिटनेस का इस्तेमाल करते हुए मुकाबले को अपने नाम किया. जोकोविच ओवरऑल 34वीं बार किसी ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंचे हैं. (AP)

02

इस जीत के साथ नोवाक जोकोविच ने रिकॉर्ड 23वें गैंड स्लैम खिताब की ओर कदम बढ़ा दिए हैं. सेमीफाइनल मुकाबला 3 घंटे 23 मिनट तक चला. (AP)

03

अल्काराज ने इस दौरान शानदार शॉट लगाकर दूसरे सेट को अपने नाम किया. लेकिन इसके बाद उन पर थकान हावी हो गया और ग्रैंड स्लैम में अपना 45वां सेमीफाइनल खेल रहे विश्व रैंकिंग में तीसरे स्थान पर काबिज सर्बिया के खिलाड़ी को जीत दर्ज करने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई. (AP)

04

पहला सेट 3-6 से गंवाने के बाद कार्लोस (Carlos Alcaraz)  दूसरे सेट में शानदार वापसी की. बाएं पैर में क्रैम्प आने के बाद कार्लोस लय को आगे बरकरार नहीं रख सके.खिताबी जीत के बाद जोकोविच स्पेनिश टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल से आगे निकल जाएंगे. (AP)

05

नडाल और जोकोविच ने अभी तक एक समान 22-22 ग्रैंड स्लैम अपने नाम किए हैं. जोकोविच फाइनल जीतकर सर्वाधिक ग्रैंड स्लैम खिताब जीतकर इतिहास कायम करेंगे. फ्रेंच ओपन जीतने पर वह फिर से दुनिया के नंबर वन खिलाड़ी बन जाएंगे. (AP)

06

अल्काराज ने थकान और मांसपेशियों की खिंचाव से निपटने के लिए ब्रेक का सहारा लिया लेकिन इससे उन्हें कोई फायदा नहीं हुआ. जोकोविच ने मैच जीतने के बाद कहा, ‘मैं उनकी परेशानी को समझ सकता हूं. उनके लिए बुरा लग रहा है. उम्मीद है वह इससे जल्दी उबर जाएंगे.’(AP)

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें