
अनंत कुमार/गुमला. गुमला में नगर परिषद के द्वारा स्वच्छ गुमला सुंदर गुमला के परिकल्पना को लेकर जिला मुख्यालय के पटेल चौक के समीप स्क्रैप पाइपों की मदद से पर्यावरण वाटिका का निर्माण किया गया है. स्क्रैप से वाटिका निर्माण कर नगर परिषद ने लोगों को दिखाया है कि कबाड़ की वस्तुओं का प्रयोग कर शहर के गंदे से गंदे स्थान को खूबसूरत व आकर्षक बनाया जा सकता है.
वाटिका में विभिन्न प्रकार के पर्यावरणीय हितैषी पौधे भी लगाए गए हैं. पौधा लगाने के सिलसिला अभी जारी है. साथ ही पटेल चौक के पास डिवाइडर को बेकार पड़े टायरों को रियूज कर या यूं कहें या रूप देकर सजाया गया है. जो इतना सुंदर लग रहा है कि आकर्षण का केंद्र बन गया है. वाटिका का शुभारंभ उपायुक्त सुशांत गौरव ने फीता काटकर किया. उसके बाद पौधारोपण किया गया.
वाटिका को पार्क के रूप में विकसित किए जाने की योजना है. जो संभवत राज्य का पहला रिसाइकल पार्क होगा. बताते चलें कि पटेल चौक पर गंदगी फैली रहती थी, वैसे जगहों में कबाड़ की वस्तुओं का प्रयोग कर खूबसूरत बना कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जा रहा है.
नगर परिषद प्रशासक संजय कुमार ने कहा कि पटेल चौक के समीप लगभग 100 फीट पट्टी को स्क्रैप्ट से बने हुए चीजों से डेवलप किया है. वहां पर पहले बहुत गंदगी रहती थी जो अब खूबसूरत लग रहा है. पर्यावरण की संरक्षण की दिशा में छोटा सा एक नमूना पेश किया है, रीसाइक्लिंग के बाद जो चीजें तैयार हुई है, उससे पार्क बनाया गया है. शायद यह अपने तरह का झारखंड का पहला पार्क है. यहां लगे पेड़ पौधे पर्यावरण के अनुकूल हैं. जो कम पानी लेते हैं एवं डस्ट वगैराह को ऑब्जर्व करते हैं.
.
FIRST PUBLISHED : June 09, 2023, 22:14 IST








