नैना देवी में बड़ा हादसा: सेल्फी के चक्कर में 500 मीटर गहरी खाई में गिरा दिल्ली का युवक, मौत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


 

बिलासपुर. हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर स्थित विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी में एक दर्दनाक घटना हुई है. यहां सेल्फी लेने के चक्कर में उंची पहाड़ी से गिरकर एक श्रद्धालु की मौत हो गई. युवक सेल्फी लेने के दौरान खाई में करीब 500 मीटर अंदर जा गिरा. इस संदर्भ में स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया जिसके बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लिया लेकिन शव को सड़क तक पहुंचाना टेढ़ी खीर बना हुआ है क्योंकि शव को निकालकर सड़क तक पहुंचाना जान को जोखिम में डालने के समान है.

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक दो दिन पूर्व दिल्ली से परिवार सहित शक्तिपीठ श्री नैना देवी आया हुआ था. युवक अपनी सेल्फी ले रहा था इसी दौरान अकस्मात पांव फिसलने के कारण लुढ़कता   हुआ करीब 500 मीटर नीचे जा गिरा. इस हादसे में युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई. युवक के परिजन युवक को ढूंढने लगे तो घटनास्थल पर उसका मोबाइल तो मिला लेकिन युवक कहीं दिखाई नहीं दिया. पुलिसकर्मियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर युवक को ढूंढना आरंभ किया.

कड़ी मशक्कत के उपरांत युवक का शव करीब 500 मीटर नीचे पहाड़ी के बीच बनी हुई खाई में फंसा हुआ नजर आया. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामला दर्ज कर लिया है और शव को अपने कब्जे में ले लिया है लेकिन शव को सड़क तक पहुंचाने के लिये रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. शव को सड़क तक पहुंचाने में करीब 3 से 4 घंटे का समय लगेगा उसके उपरांत शव को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर पोस्टमार्टम के प्रति भेजा जाएगा.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें