restrictions-on-radha-damodar-temple-in-mathura-wearing-modern-clothes – News18 हिंदी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


सौरव पाल/मथुरा. वृंदावन में रोजाना लाखों श्रद्धालु अपने आराध्य के दर्शन करने आते है. लेकिन अब अगर आप वृंदावन के राधा दामोदर मंदिर में दर्शन करने आना चाहते है तो आपको अपने कपड़ों का खास ख्याल रखना होगा. दरअसल, मंदिर में श्रद्धालुओं से मर्यादित कपड़े पहन कर ही आने की अपील की गई है.

श्री राधादामोदार मंदिर का यह बोर्ड जब से लगा है पूरे ब्रज में चर्चा का विषय बना हुआ है. कई लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे है. हालाकिअधिकतर लोग इस कदम का समर्थन कर रहे है. क्योंकि इससे मंदिर की मर्यादा बनी रहेगी.

मंदिर में पहुंचते हैं देश-विदेश श्रद्धालु
श्री राधादामोदार मंदिर वृंदावन के सबसे प्राचीन मंदिरों में से एक है. यहां देश विदेश से हजारों श्रद्धालु आते है साथ ही यह मंदिर इस्कॉन के संस्थापक प्रभुपाद जी की भजन स्थली भी रही है. जिसकी वजह से इस मंदिर की मान्यता काफी बढ़ जाती है. अब इस मंदिर की मर्यादा को बनाए रखने के लिए मंदिर प्रशासन की तरफ से इस मंदिर के मुख्य द्वार और मंदिर की दीवारों पर जगह-जगह बोर्ड लगाए गए है. जिसमे लड़के और लड़कियों से मर्यादित वस्त्र पहन कर आने के लिए कहा है. वरना उन्हें मंदिर में प्रवेश करने नही दिया जायेगा.

श्री राम मंदिर में लगेंगे इस लकड़ी के दरवाजे, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे करेंगे भेंट

भगवान के दर्शन करने आएं तो मर्यादा बनाए रखें
मंदिर सेवायत निताई गोस्वामी ने बताया कि राधादामोदार मंदिर के द्वारा वह ब्रज के सभी मंदिर को यह संदेश जाना चाहिए साथ ही युवाओं में भी जागरूकता बने की मंदिर का अपना एक आचरण होता है. जिसमे वस्त्रों को अहम भूमिका रहती है. इसीलिए मंदिर ने यह कदम उठाया है. साथ ही उन्होंने बताया की अगर कोई लड़का या लड़की मंदिर में अमर्यादित कपड़े पहन कर आ रहा हैं तो या तो उसे मर्यादित कपड़े पहन कर ही आने दिया जा रहा है. अन्यथा उन्हे मंदिर के बाहर ही रोक दिया जा रहा है.

Tags: Dharma Aastha, Local18, Mathura news, UP news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें