मेरठ के युवाओं की अनोखी मुहिम, प्लास्टिक मुक्त करने के लिए गांव को लिया गोद, जानिए प्लान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 विशाल भटनागर/ मेरठ. भारत को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों का दौर शुरू हो गया है. जो कि प्रशासनिक स्तर पर किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में मेरठ की युवाओं की टोली द्वारा एक विशेष मुहिम शुरू की गई है. युवाओं ने मेरठ बागपत रोड स्थित कलंजरी गांव को गोद लेकर उसमें प्लास्टिक मुक्त अभियान की शुरुआत कर दी गई है. इसको लेकर ग्रामीण भी उत्साहित हैं.

लोकल 18 से खास बातचीत करते हुए एनवायरमेंट क्लब के संस्थापक सावन कनौजिया ने बताया कि उनकी टीम द्वारा मेरठ बागपत रोड स्थित कलंजरी गांव को प्लास्टिक मुक्त कर आदर्श गांव बनाने के लिए पहल शुरू की है. जिसके लिए 6 महीने तक उन्होंने इस गांव को गोद लिया है. इस अभियान के अंतर्गत विभिन्न ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. जिससे ग्रामीणों को प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के बारे में बताया जाएगा.

युवाओं ने कहा कि इस गांव को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए पोस्टर प्रतियोगिता हाथ के लिखे हुए बैनर सहित अन्य प्रकार के संसाधनों का उपयोग करेंगे. जिससे कि प्रत्येक व्यक्ति उन पोस्टर बैनर के माध्यम से उनकी इस मुहिम से जुड़े. प्लास्टिक मुक्त गांव को बनाने में उनका साथ दे सके.

भारत में आदर्श गांव बनाने का है सपना

क्लब की सदस्य सुरभि ने बताया कि भारत में प्लास्टिक मुक्त एक आदर्श गांव हो इसी कल्पना के साथ इस गांव में यह मुहिम शुरू की है. ताकि हमारे मेरठ का यह गांव आदर्श गांव बनते हुए सभी के लिए प्रेरणा बन सके. बताते चलें कि युवाओं ने इसके लिए प्लास्टिक के थैले की जगह कपड़ों के थैले सहित अन्य प्रकार के प्रशिक्षण भी ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को दिए जाने के लिए तैयारी की है. जिससे कि बिल्कुल भी प्लास्टिक का उपयोग ना हो.

.

FIRST PUBLISHED : June 09, 2023, 21:34 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें