कांग्रेस नेतृत्‍व में हुए बड़े फेरबदल, इन 4 राज्‍यों को मिले नए अध्‍यक्ष, मुंबई के नेतृत्‍व में भी हुआ बदलाव

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रवि सिसोदिया, नई दिल्‍ली. कांग्रेस पार्टी ने अपने चार राज्‍यों और मुंबई के अध्‍यक्ष के नाम की घोषणा कर दी है. आज कांग्रेस ने गुजरात, मुंबई , हरियाणा, दिल्ली और तेलंगाना के नेतृत्‍व में बदलाव किए. राज्यसभा सांसद शक्ति सिंह गोहिल को गुजरात का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया. शक्ति सिंह गोहिल पहले दिल्ली और हरियाणा के प्रभारी थे. गौरतलब है की गुजरात के कई लीडर्स ने दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष से मुलाकात कर प्रदेश अध्यक्ष और प्रभारी नियुक्त किए जाने की मांग की थी. गुजरात चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद प्रभारी रघु शर्मा ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया था. वहीं गुजरात के ही लीडर दीपक बाबरिया को शक्ति सिंह गोहिल की जगह हरियाणा और दिल्ली का प्रभारी बनाया गया है.

महाराष्ट्र में भी फेरबदल करते हुए  युवा नेता वर्षा गायकवाड़ को मुंबई कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया. इससे पहले भाई जगताप मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष थे. सूत्रों के अनुसार जल्द ही महाराष्ट्र का प्रभारी भी बदला जाएगा और एच के पाटिल की जगह किसी और को प्रभारी बनाया जाएगा. बता दें कि एच के पाटिल कर्नाटक सरकार में मंत्री बनाये गये हैं और एक व्यक्ति एक पद के आधार पर उनको संगठन की जिम्‍मेदारी नहीं दी जाएगी.

यह भी पढ़ें:- ‘जब वरुण ने शादी में बुलाया था, तब कहां थी मोहब्बत..’, राहुल गांधी को 3 बीजेपी सांसदों ने लिखा पत्र

इन राज्‍यों में जल्‍द फेरबदल होंगे

वही चुनावी राज्य तेलंगाना में भी दो सचिव नियुक्त किए गये हैं. कर्नाटक के युवा नेता मंसूर अली खान को प्रभारी सचिव बनाया गया है. सूत्रों के अनुसार कांग्रेस में जल्द और बड़े फेरबदल होंगे. पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु और उड़ीसा के प्रभारी भी बदले जाएगे.

Tags: All India Congress Committee, Congress State President

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें