Saharanpur news : गांव की सड़कों पर भरा गंदा पानी, मां को सता रही अपनी बेटी की शादी की चिंता

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

निखिल त्यागी/ सहारनपुर : सरकार के विभाग व जनप्रतिनिधि ग्रामीण क्षेत्र में विकास के बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं. ऐसा नहीं है सड़क पानी बिजली आदि क्षेत्र में विकास नहीं हो रहा है, लेकिन कुछ ग्राम पंचायत ऐसी है जहां पर कई गलियों व सड़कों की हालत खस्ता है. जनपद सहारनपुर के एक गांव की सड़क पर पानी भरने की वजह से एक परिवार ने ग्राम पंचायत के विकास के दावों पर सवाल खड़ा कर दिया. गंगोह क्षेत्र के जोगीपुरा गांव की महिला ने सड़क पर गंदा पानी भरा होने की शिकायत पोर्टल पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की और कहा कि उसकी बेटी की बारात आनी है और घर के बाहर गंदा पानी भरा हुआ है.

जनपद सहारनपुर के गगोह क्षेत्र के गांव जोगीपुरा निवासी विधवा महिला कुसुम को यह डर सता रहा है कि उसकी बेटी मीनाक्षी की बारात गंदे पानी से होकर कैसे आएगी. दरअसल जोगीपुरा गांव निवासी विधवा कुसुम के मोहल्ले में जो सड़क जाती है, उसमे काफी दिनों से निकासी का गन्दा पानी भरा हुआ है. जिसका कोई समाधान ग्राम पंचायत द्वारा नही किया गया. महिला ने ग्राम प्रधान व अन्य अधिकारियों को इस सम्बंध में शिकायत भी की, लेकिन कोई ठोस कदम इस ओर नही उठाये गए. इस गन्दे पानी की वजह से बस्ती के सभी लोग प्रभावित हो रहे हैं.

पोर्टल पर मुख्यमंत्री से लगाई गुहार
जोगीपुरा गांव की महिला कुसुम ने स्थानीय स्तर पर शिकायत का समाधान नही होने पर निराश होकर इसकी शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पोर्टल को की हुई है. लेकिन काफी समय बीत जाने पर भी इस समस्या का समाधान नही हो पाया है. कुसुम की बेटी मीनाक्षी की 9 जून को शादी है और गांव में बारात आने पर कुसुम को यह डर सता रहा है कि गंदे पानी से होकर बारात कैसे आएगी.

ग्रामीणों में रोष
गंगोह के गांव जोगीपुरा (निवासी विधवा महिला कुसुम की बेटी मीनाक्षी की शादी 9 जून को आने वाली बारात इसी रास्ते से होकर गुजरेगी. रास्ते में भरे गंदे पानी की वजह से परिवार जनों का कहना है कि इस रास्ते मे गंदे पानी भरे होने की वजह से यदि मीनाक्षी की शादी में कुछ बाधा उत्पन्न हुई तो इसका जिम्मेदार कौन होगा. इस संबंध में मीनाक्षी के परिजनों ने पूर्व प्रधान, मौजूदा प्रधान, पंचायत सचिव,सांसद, स्थानीय विधयाक द्वारा भी इस ओर ध्यान नही दिया गया. जिससे ग्रामीणों में काफी रोष है.

क्या होगी सफाई ?
आज 9 जून को कुसुम की बेटी की शादी है. जब कुसुम ने अपनी बात रखने के लिए मीडिया का सहारा लिया तब जनप्रतिनिधियों की आंखे खुली. लेकिन गौर करने वाली बात यह है क्या बेटी की शादी के दिन ही सफाई शुरू करवानी थी वो भी तब ज़ब बारात दरवाजे पर आकर ख़डी हो जाये. एक तरफ बात की जाती है की ग्राम पंचायते मॉडल रूप मे विकसित होंगी दूसरी तरफ ज़ब साफ सफाई पर नजर डाली जाती है. तो बड़े बड़े दावे करने वालो की पोल खुलती दिखाई देती है.

Tags: Local18, Saharanpur news, Uttar Pradesh News Hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें