अश्लील वीडियो कॉल कर रिटायर्ड अफसर से ठगे 16 लाख रुपये, 60 पुलिसवालों ने दिन-रात एक कर शातिर के गैंग को दबोचा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हमीरपुर. हिमाचल प्रदेश पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने मोबाइल पर अश्लील वाीडियो कॉल करके लोगों से ठगी करने में माहिर सरगना शौकत खान को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. सरगना शौकत कई प्रदेशों की लड़कियों से मोबाइल पर अश्लील वीडियो कॉल करवाने का काम कई सालों से करता आ रहा था. हमीरपुर जिला के एक सेवानिवृत अधिकारी को सितंबर माह में मोबाइल पर अश्लील वीडियो कॉल्स करवाई और सेवानिवृति अधिकारी को ब्लैकमेल करके वीडियो को लीक करने के एवज में लाखों रूपये की डिमांड की गई थी.

सेवानिवृति अधिकारी ने बदनामी के डर से शौकत खान को साढे सोलह लाख रूपये की राशि अलग-अलग किस्तों में खातों में भेजी थी. वहीं जिन खातों में पैसे भेजे जाते थे वह ऐजेंट का काम करते थे. बड़ी शातिराना तरीके से शौकत खान तीन लोगों शांतनु चौधरी मुख्य एजेंट और उसके नीचे पारस और सलीम खान के माध्यम से अपने तक पैसे पहुंचाने का काम करता था. जिन एजेंट के खातों में पैसा हमीरपुर के सेवानिवृत अधिकारी ने भेजा था उनको पुलिस ने धर दबोचा है, जिन्हें पुलिस द्वारा 31 मई को अल्वर राज्यस्थान से गिरफ्तार करके हमीरपुर लाया गया है.

आपके शहर से (अलवर)

बता दें कि इस सरगना को पकड़ने के लिए राजस्थान पुलिस और हमीरपुर पुलिस के 60 जवानों ने दिन रात मशक्कत की है. पुलिस ने मिली जानकारी के अनुसार सरगना शौकत खान ने बड़ी चालाकी से राजस्थान में किसी अन्य अपराध में सरेंडर कर दिया, जिसके चलते हमीरपुर केार्ट से पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट जारी करवाया और तब जाकर हमीरपुर ने मुख्य आरोपी शौकत खान को गिरफ्तार किया है. गौरतलब है कि पिछले कुछ सालों में हमीरपुर जिला में ही दर्जनों वीडियो कॉल करके अश्लील वीडियो बनाने पर ठगी करने के मामले सामने आए थे और लोगों ने लाखों रूपये ऐठे जा चुके हैं.

हमीरपुर डीएसपी रोहित डोगरा ने बताया कि अश्लील वीडियो काल करके ठगी करने के मामले में मुख्य सरगना को राजस्थान के अलवर जिला से हमीरपुर पुलिस ने पकड़ा है. उन्होंने बताया कि इसके साथ ही तीन अन्य एजेंटों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उन्होंने बताया कि इस मामले में संलिप्त वीडियो कॉल गर्ल्स की भी तलाश की जा रही है और अभी पकड़े गए आरोपियों से पुलिस रिमांड में और सुराग मिलेंगे.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें