WTC Final: पैट कमिंस ने फैला दिया रायता! अजिंक्य रहाणे पर चूक पड़ी महंगी, अब शार्दुल ने भी उठाया फायदा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

शार्दुल ठाकुर ने ठोका शानदार अर्धशतक.
भारत ने पहली पारी में बनाए 296 रन.

नई दिल्ली. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (WTC Final) में टीम इंडिया की हालत उतार-चढ़ाव भरी रही है. कभी ऑस्ट्रेलिया के बैटर्स को आउट करने के लिए इंडियन बॉलर्स तरस गए, तो कभी बैटिंग में विकेटों की पतझड़ देखने को मिली. लेकिन ऑस्ट्रेलिया के लिए काल बने अंजिक्य रहाणे, जिन्होंने कंगारू टीम के सामने अंगद की तरह पैर जमा रखा है. हालांकि, एक दौर ऐसा भी आया जब रहाणे ने अपना विकेट गंवा दिया था. लेकिन कप्तान पैट कमिंस की चूक से वह बच गए. इसकी भरपाई कमिंस ने तीसरे दिन तक नहीं कर पाई थी कि एक बार फिर उन्होंने यही वाकया शार्दुल ठाकुर पर दोहरा दिया है.

दरअसल, दूसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने अजिंक्य रहाणे को अपनी शानदार डिलीवरी में फंसा लिया था. जिसके बाद अंपायर्स ने भी उंगली खड़ी कर दी थी. रहाणे ने रिव्यू किया जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया की खुशियों पर चंद मिनटों में पानी फिर गया. पैट कमिंस की वह डिलीवरी नो बॉल करार दी गई. अब बिल्कुल यही वाकया कमिंस ने तीसरे दिन शार्दुल ठाकुर के साथ दोहरा दिया है. उन्होंने शार्दुल को शानदार गेंद से आउट किया, लेकिन बैटर के रिव्यू के बाद दिखा इस डिलीवरी में भी कमिंस का पैर लाइन क्रॉस कर चुका था.

रहाणे का जीवनदान पड़ा महंगा

अजिंक्य रहाणे की शान से हुई रॉयल क्लब में एंट्री, भारत के लिए चुनिंदा खिलाड़ियों ने किया है यह कारनामा

पैट कमिंस को अजिंक्य रहाणे का जीवनदान काफी महंगा साबित हुआ. रहाणे ने 89 रन की शानदार पारी खेली. कमिंस ने ही उनका विकेट लेकर अपनी चूक की भरपाई की. ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारत के सामने 469 रन का पहाड़नुमा लक्ष्य खड़ा कर दिया था. रहाणे और शार्दुल ठाकुर के अर्धशतकों की बदौलत टीम इंडिया संकट से बाहर आई और पहली पारी में 296 रन का स्कोर खड़ा किया है.

Tags: Ajinkya Rahane, Pat cummins, Shardul thakur, WTC Final

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें