नई दिल्ली. एक्टिंग की दुनिया में अपना हुनर आजमाने से पहले सिद्धांत चतुर्वेदी सीए की पढ़ाई कर रहे थे. लेकिन एक्टर बनने के जुनून में उन्होंनने पढ़ाई छोड़ कर ऑडिशन देने पर मजबूर कर दिया था. सिद्धांत ने एक-दो साल नहीं, बल्कि पांच सालों तक ऑडिशन कई जगह ऑडिशन दिए. लेकिन कहीं बात नहीं बनी शायद सही वक्त नहीं आया था. तब बाद में कहीं जाकर उन्हें ‘इनसाइड एज’ वेबसीरीज में काम करने का गोल्डन चांस मिला था.
यूं फिल्म इंडस्ट्री की इस चकचौंध भरी ग्लैमर लाइफ को जीने का सपना लेकर करोड़ों लोग बॉलीवुड में एक्टर बनने का सपना लेकर आते हैं. इनमें कुछ लोगों का ये सपना पूरा हो जाता है तो कुछ इस सपने की आस लिए निराश होकर अपने घर वापस लौट जाते हैं. लेकिन कुछ लोग अपने इस सपने को पूरा करने के लिये जी-जान एक लगा देते हैं पर हार नहीं मानते हैं. सिद्धांत चतुर्वेदी भी ऐसे ही लोगों में से एक है तभी तो करियर की शुरुआत के कुछ समय बाद ही दीपिका जैसी बड़ी स्टार का हीरो बनने का चांस मिला था.
सिद्धांत के संघर्ष की कहानी
रणवीर सिंह के साथ ‘गली बॉय’ काम करके सिद्धांत चतुर्वेदी ने बहुत कम समय में काफी पॉपुलैरिटी हासिल कर ली थी. अपने एक्टिंग टैलेंट से वो लोगों के दिलों में जगह बनाने में तभी कम समय में ही कामयाब हो गए. उनके टैलेंट और जज्बे की वजह से है सिद्धांत दीपिका की फिल्म ‘गहाइयां’ में उनके साथ रोमांस करते नजर आए थे. हालांकि, सिद्धांत चतुर्वेदी का ये सफर बिल्कुल आसान नहीं था. उन्होंने यहां तक पहुंचने के लिए काफी संघर्ष किया है.
‘गहराइयां’ में सिद्धांत चतुर्वेदी दीपिका पादुकोण संग रोमांस करते नजर आए थे.
डेब्यू से पहले एक साल तक नहीं किया कोई काम
उत्तर प्रदेश के बलिया के रहने वाले सिद्धांत चतुर्वेदी बॉलीवुड डेब्यू करने से पहले करीब एक साल तक खाली बैठे रहे. उनके पास करने के लिये कोई काम नहीं था. लेकिन उनके दिल में एक्टर बनने का जुनून उस वक्त भी था. इसलिए उन्होंने हार नहीं मानी. सिद्धांत के करियर की शुरुआत 2016 में यूट्यूब सीरीज ‘लाइफ सही है’ से हुई थी. सीरीज सफल हुई और उन्हें इसका दूसरा पार्ट भी ऑफर किया गया पर सिद्धांत को बॉलीवुड में बतौर हीरो बनना था, जिसकी वजह से उन्होंने सीरीज में काम नहीं किया.
यूं हाथ लगी थी गली बॉय
एक्टिंग में हाथ आजमाने से पहले सिद्धांत चतुर्वेदी सीए की पढ़ाई कर रहे थे. लेकिन सिर पर तो एक्टिंग का जुनून था ऐसे में उन्होंने पढ़ाई छोड़ कर ऑडिशन देने शुरू कर दिए थे. सिद्धांत ने एक-दो साल नहीं, बल्कि पांच सालों तक ऑडिशन दिए लेकिन कहीं बात नहीं बन पाई. इसके बाद उन्हें ‘इनसाइड एज’ वेबसीरीज में काम करने का मौका मिला. सीरीज हिट हुई और उसकी सक्सेस पार्टी भी रखी गई. पिता के कहने पर सिद्धांत ने भी इस पार्टी में शिरकत की. वहां सिद्धांत ने जमकर डांस किया और जोया अख्तर की नजर उन पर पड़ गई. इसके बाद तो उनकी एक्टिंग का सितारा ऐसा चमका कि आजतक उन्होंने कभी पीछे मुडकर नहीं देखा.
बता दें कि जोया अख्तर ने उनके अंदर छिपे एक्टिंग टैलेंट को पहचाना और गली बॉय का ऑडिशन देने के लिए उन्हें बुलाया गया. इसके बाद सिद्धांत ने भी जोया को निराश नहीं किया फिल्म के ऑडिशन में सेलेक्ट भी हुए और गली बॉय में भी ऐसा किरदार निभाया की उनके काम को खूब पसंद किया गया फिल्म भी सुपरहिट हुई. आज सिद्धांत चतुर्वेदी किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं.
.
Tags: Deepika padukone, Entertainment news., Entertainment Special, Siddhant Chaturvedi
FIRST PUBLISHED : June 09, 2023, 18:49 IST








