Police Constable Recruitment 2023: खुशखबरी ! पुलिस कांस्टेबल की निकली 21,000 से अधिक वैकेंसी, 12वीं पास इस तारीख से भरें फॉर्म

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Bihar Police Constable Recruitment 2023 Notification: पुलिस विभाग में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. बिहार पुलिस में कांस्टेबल की मेगा भर्ती निकली है. बिहार केंद्रीय चयन परिषद ने प्रदेश के पुलिस महकमे में कांस्टेबल के 21391 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. जिसके अनुसार भर्ती के लिए 20 जून 2023 से उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. आवेदन प्रक्रिया 20 जुलाई तक जारी रहेगी.

ध्यान दें कि 12वीं पास उम्मीदवार भर्ती के लिए आवेदन जमा करा सकेंगे. वहीं इसके लिए आयु सीमा 18-25 वर्ष रहेगी. अधिकतम आयु सीमा में आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को छूट भी दी जाएगी.

Bihar Police Constable Bharti Application Form: कहां कर सकेंगे आवेदन
आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर लिंक उपलब्ध कराई जाएगी. उम्मीदवारों को आवेदन के साथ 675 रुपए शुल्क भी जमा करना होगा. हांलाकि एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों एवं महिलाओं के लिए आवेदन शुल्क 180 रुपए रहेगा.

आपके शहर से (पटना)

Bihar Police Constable Salary: कितने मिलेगी सैलरी
बिहार पुलिस में कॉन्स्टेबल की नौकरी मिलने के बाद चयनित उम्मीदवार को वेतनमान लेवल 3 के तहत 21,700 रुपये से लेकर 69,100 रुपये का मासिक वेतन दिया जाएगा.

Bihar Police Constable Selection Process: कैसे मिलेगी नौकरी
पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा. लिखित परीक्षा में हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान, सामान्य विज्ञान जैसे विषयों से 10वीं स्तर के प्रश्न पूछे जाएंगे. कुल 100 अंको का पेपर होगा. लिखित परीक्षा में पास होने वालों को शारीरिक परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा.

यहां देखें नोटिफिकेशन

ये भी पढ़ें-
कोचिंग की फीस भरने के लिए बेचनी पड़ी जमीन, छोटे गांव का लड़का काफी संघर्षों के बाद बना IPS
UPSC CSE: ’31 घंटे में 11 पेपर, 2025 मार्क्स और 30 मिनट का इंटरव्यू’, ऐसे होती है परीक्षा

Tags: Constable recruitment, Government jobs

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें