पानी बचाने की अलख जगा रहे सुभाष बिश्नोई, रोज तय करते है 12 किलोमीटर का सफर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


तारा ठाकुर/पंचकूला. एक आम व्यक्ति यही सोचता है कि नौकरी से रिटायरमेंट के बाद आराम की ज़िंदगी बिताएगा. घर रहकर परिवार के साथ समय बिताएगा या बुढ़ापे में तीर्थ स्थलों की यात्रा करेगा. लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो रिटायरमेंट के बाद निजी और परिवार के स्वार्थ को छोड़ देश, पर्यावरण और मानवता की सेवा में जुट जाते हैं. कुछ ऐसी ही प्रेणादायक कहानी है हरियाणा के सिरसा जिले के सुभाष बिश्नोई की. जो नौकरी से रिटायर होने के बाद अब मानवता की सेवा में लगे हैं.सुभाष देशभर में साइकिल यात्रा कर लोगों को पानी बचाने का संदेश दे रहे हैं.

सुभाष बिश्नोई सरकारी नौकरी से रिटायर होने के बाद अब लोगों को पानी बचाने का संदेश देने के लिए देशभर का भ्रमण कर रहे हैं. हरियाणा के सिरसा के रहने वाले सुभाष बिश्नोई ने ‘जल बचाओ अभियान’ के लिए देश के विभिन्न राज्यों में साइकिल यात्रा कर जल बचाने का संदेश दिया और देश के विभिन्न राज्यों में साइकिल पर सफर करते हुए 19 हजार किलोमीटर का सफर तय कर चुके हैं. सुभाष अब तक भारत के 21 राज्यों का भ्रमण कर चुके हैं.

रोज तय करते है 12 किलोमीटर का सफर
सुभाष बिश्नोई ने एक साइकिल पर ही अपनी सभी ज़रूरत की चीजें रखी हुई हैं और रोजाना 12 किलोमीटर का सफर तय करते हैं और उनका टारगेट है कि भूजल को लेकर हरियाणा के एक हज़ार के करीब गांव का दौरा करेंगे और वहां के सरपंचों व मुख्य लोगों को मिलकर ‘जल बचाओ अभियान’ को लेकर जागरूक करेंगे.

62 साल है सुभाष बिश्नोई की उम्र
62 साल के सुभाष बिश्नोई हरियाणा मंडी बोर्ड से रिटायर्ड कर्मचारी हैं. जहां एक तरफ रिटायरमेंट के बाद लोग आराम की ज़िंदगी और धार्मिक स्थानों की यात्रा करते हैं. वहीं सुभाष बिश्नोई जल बचाओ और भू-जल को लेकर देश का भ्रमण कर रहे हैं. अब सुभाष भू-जल बचाओ अभियान के तहत राजस्थान और हरियाणा में साइकिल यात्रा कर लोगों को भूजल बचाने का संदेश दे रहे हैं.

.

FIRST PUBLISHED : June 09, 2023, 16:16 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें