लंच करने के तुरंत बाद ही लग जाती है भूख, स्नैक्स में बनाएं क्रिस्पी वेजिटेबल पॉप्स, चाय के साथ लें खाने का मजा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

क्रिस्पी वेजिटेबल पॉप्स एक हेल्दी ईवनिंग स्नैक्स के तौर पर आप खा सकते हैं.
कई तरह की सब्जियों से बनने वाला ये स्नैक बच्चों को भी जरूर पसंद आएगा.

क्रिस्पी वेजिटेबल पॉप्स (Crispy Vegetable Pops For Snacks): दिन का खाना खाने के कुछ ही घंटे बाद कुछ लोगों या बच्चों को भूख लग जाती है. ऐसे में वे अपनी भूख को शांत करने के लिए अनहेल्दी स्नैक्स जैसे चिप्स, बिस्किट, मैगी आदि खाने लगते हैं. बेहतर है कि आप पोस्ट लंच भूख की क्रेविंग को दूर करने के लिए कुछ हेल्दी स्नैक्स ट्राई करें. इसके लिए आप बना सकते हैं क्रिस्पी वेजिटेबल पॉप्स. यह रेसिपी हेल्दी और पौष्टिक तो है ही, साथ ही इसे बनाना भी है बेहद आसान. ऐसे में आपको जब भी भूख लगे, इसे आप झटपट बना सकते हैं. आप घर पर गेट टुगेदर या किसी भी बर्थडे, फैमिली फंक्शन में भी इसे बनाकर मेहमानों को सर्व कर सकते हैं. इसे बनाने के लिए आप अपनी पसंदीदा सब्जियों को इस्तेमाल कर सकते हैं. आइए जानते हैं क्रिस्पी वेजिटेबल पॉप्स बनाने के लिए सामग्री और इसकी रेसिपी के बारे में…

क्रिस्पी वेजिटेबल पॉप्स बनाने के चाहिए ये सामग्री
मैदा – आधा कप (ऑल पर्पस फ्लोर)
मैदा- 1 कप (रिफाइंड फ्लोर)
प्याज- 1 छोटा
शिमला मिर्च- 1
गाजर-1
आलू-2
मटर- आधा कप
बींस- 2 बड़ा चम्मच
कॉर्न- 2 बड़ा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1 छोटा चम्मच
काली मिर्च पाउडर- 1 छोटा चम्मच
गरम मसाला- 1 छोटा चम्मच
ब्रेड क्रम्ब्स- 1 कप
सूजी- आधा कप
पानी- 2 कप
तेल- आवश्यकतानुसार
नमक-स्वादानुसार
कॉर्न फ्लोर- 1 बड़ा चम्मच

इसे भी पढ़ें: बिना तेल के बनाएं टेस्टी वेजीटेबल पुलाव, फैट बढ़ने की चिंता भी होगी दूर, आसानी से मिनटों में करें तैयार

क्रिस्पी वेजिटेबल पॉप्स बनाने की रेसिपी
आपको सभी सब्जियों को मिलाकर दो कप क्वांटिटी लेनी है. क्रिस्पी वेजिटेबल पॉप्स बनाने के लिए सब्जियों जैसे गाजर, प्याज, शिमला मिर्च, बींस, आलू को पहले बारीक काट लें. इसके लिए दो बड़े आलू को उबाल लें. इसका छिलका उतार दें. अब एक बाउल में मैदा, कॉर्न फ्लोर और स्वादानुसार नमक डालकर मिक्स कर लें. अब इसमें थोड़ा सा पानी डालकर मीडियम गाढ़ा घोल बनाएं. इस घोल को बहुत पतला नहीं बनाना है. अब इस घोल में सभी सब्जियों और मैश्ड किए हुए आलू को भी डाल दें. इसे अच्छी तरह से मिलाएं. अब थोड़े-थोड़े मिक्सचर लेकर मीडियम साइज के बॉल्स बनाते जाएं.

एक अलग बाउल में रिफाइंड मैदा लें. उसमें पानी, हल्का नमक डालें और पतला घोल बनाएं. एक दूसरे बाउल में ब्रेड क्रम्ब्स रखें. तैयार वेजिटेबल बॉल्स को मैदे के घोल में डुबाकर ब्रेड क्रम्ब्स में लपेटें. एक कड़ाही में तेल डालकर अच्छी तरह से गर्म करें. इन वेजिटेबल बॉल्स को करारे और गोल्डन ब्राउन होने तक डालकर तलें. इन्हें प्लेट में निकालकर हरी चटनी या रेड सॉस के साथ गर्मा गर्म सर्व करें.

Tags: Food, Food Recipe, Lifestyle

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें