कौशाम्बी
नगर पालिका परिषद भरवारी अध्यक्ष कविता पासी ने अधिशाषी अधिकारी के साथ धौरहा तालाब का निरीक्षण किया है।
नगर पालिका परिषद भरवारी में नवनिर्वाचित अध्यक्ष कविता पासी अधिशासी अधिकारी शैलेंद्र मिश्र से मिलकर समस्या को बताया।जिस पर अधिशासी अधिकारी ने तुरंत वार्ड नंबर 23 डॉ एपीजे अब्दुल कलाम नगर में स्थित तालाब का निरीक्षण किया। साथ ही साथ वार्ड नंबर 16 देहदानी डॉक्टर राजेंद्र नगर में स्थित धौरहा तालाब जोकि बहुत लंबे अरसे से बस्ती के अंदर बहुत बड़ा तालाब है जिसमें दर्जनों मौत तालाब में डूब कर हुई हैं। जिस पर अधिशासी अधिकारी एवं अध्यक्ष ने ध्यान आकृष्ट कर नगर पालिका वासियों को नगर विश्वास दिलाया है कि यह तालाब बहुत ही जल्द साफ कराया जाएगा एवं सौंदर्यीकरण के तहत इसे सुंदर बनाया जाएगा जिससे किसी भी प्रकार की कोई अनहोनी की आशंका ना हो।निरीक्षण के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष कविता पासी साथ में अध्यक्ष प्रतिनिधि आशीष कुमार , अधिशाषी अधिकारी शैलेंद्र मिश्र, वार्ड मेंबर मो0 हुसैन,शंकर लाल केसरवानी कई वार्ड के पार्षद एवम लिपिक बबलू गौतम,शिवम सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।








