एशिया की सबसे ऊंची गोंडोला केबल कार में आई खराबी, बर्फीली चोटी पर फंसे 250 पर्यटक, ऐसे सुरक्षित निकाले गए

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Afravat Rescue Operation: जम्मू और कश्मीर के गुलमर्ग में एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया. यहां गोंडोला केबल कार में तकनीकी खराबी के कारण बड़ी संख्या में पर्यटक फंस गए. पुलिस और सुरक्षाबलों की लंबी कवायद के बपाद 250 पर्यटकों को सुरक्षित बचा लिया गया.

जानकारी के अनुसार, गुरुवार की शाम सैलानियों का एक ग्रुप अफरवट से वापस गुलमर्ग आने की तैयारी में था इसी दौरान केबल कार में तकनीकी खराबी के कारण पर्यटक ऊंची पहाड़ी पर भी फंसे रह गए. केबल कार में खराबी की सूचना मिलते ही गुलमर्ग पुलिस फौरन हरकत में आई और बचाव अभियान शुरू कर दिया. पुलिस ने गोंडोला कार कॉर्पोरेशन के कर्मचारियों को साथ लेकर बचाव अभियान शुरू किया. पूरी रात चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद शुक्रवार की तड़के सभी सैलानियों को सुरक्षित बचा लिया गया. यात्रियों को गुलमर्ग बेस कैंप पहुंचाया गया.

पुलिस ने बताया कि पर्यटकों का एक बड़ा समूह गुलमर्ग से गोंडाला की सैर के लिए आए थे. लगभग 250 पर्यटक अफरवट पर पहुंचे थे. अफरवट ऊंचाई वाला जंगली इलाका है और यहां काफी ठंड रहती है. यहां से केबल कार द्वारा ही वापस जाया जाता है. शाम को पर्यटक केबल कार के माध्यम से वापस जाने की तैयारी कर रहे थे कि कुछ तकनीकी खराबी आ गई और पर्यटक अफरवट में ही फंसे रह गए.

Afravat Rescue Operation, Gondola Car Corporation, J and K Police, Gulmarg Gondola Cable Car, Gulmarg News, गोंडोला केबल कार, Jammu & Kashmir Cable Car Corporation, Gulmarg Gondola ropeway ticket booking online, Gulmarg Gondola Tickets, Gondola Ride, गुलमर्ग केबल कार बुकिंग, ऑनलाइन गुलमर्ग गोंडोला बुकिंग, Jammu Kashmir News, Kongdoori Mountain, Apharwat Peak, Gulmarg gondola base station, Gondola Cable Car Accident, Jammu Kashmir Weather, Jammu Kashmir Tourism, Gulmarg Temperature, Gulmarg Weather, Apharwat Weather, Apharwat Temperature,

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अफरवट जंगली और बर्फीला इलाका है, यहां लोगों के ठहरने की व्यवस्था नहीं है. शाम को ठंड बढ़ने के कारण ऑक्सीजन की कमी होने लगती है. ठंड बढ़ने और ऑक्सीजन की कमी के कारण कार में फंसे कुछ पर्यटकों की तबीयत बिगड़ने लगी. बचाव अभियान के दौरान पुलिस ने चिकित्सा और खाने-पीने का इंतजाम भी किया. सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने के बाद पर्यटकों ने गुलमर्ग पुलिस का आभार व्यक्त किया और कठीन परिस्थियों में उनके किए कामों का प्रशंसा की.

Tags: Jammu kashmir news, Kashmir news, Kashmir police

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें