
नई दिल्ली. मारुति ने हाल ही में मारुति सुजुकी जिम्नी 5 डोर लाइफस्टाइल एसयूवी की कीमतों से पर्दा उठाया है. यह भारत में कंपनी की चौथी एसयूवी है. अब कंपनी नई 3 रो एमपीवी लॉन्च करने वाली है. हालांकि इस कार के बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है. खबर है कि इसे मारुति सुजुकी इंगेज (Maruti Suzuki Engage MPV) नाम दिया गया है.
यह MPV नई Toyota Innova Hycross MPV पर आधारित होगी, जो फ्रंट-व्हील-ड्राइव TNGA-C प्लेटफॉर्म पर आधारित है. रिपोर्ट्स की मानें तो नई मारुति एंगेज एमपीवी जुलाई या अगस्त 2023 तक हमारे बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगी.
मिलेंगे ये फीचर्स
मारुति एंगेज एमपीवी री-बैज वाली टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस होगी; हालांकि, इसमें कुछ डिज़ाइन चेंज भी देखने को मिलेंगे. नए मॉडल में क्रोम सराउंड और ब्लैक फिनिश के साथ हेक्सागोनल-मेश पैटर्न के साथ ग्रैंड विटारा जैसा फ्रंट ग्रिल मिलने की संभावना है. उम्मीद की जा रही है कि इसमें स्प्लिट सेटअप के साथ मारुति सुजुकी के सिग्नेचर हेडलैंप और थ्री-पॉड एलईडी डे-टाइम रनिंग लैंप होंगे.
हाइक्रॉस का रिबैज वर्जन
इनोवा हाइक्रॉस के समान, आगामी मारुति एंगेज की लंबाई 4755 मिमी, चौड़ाई 1845 मिमी और ऊंचाई 1795 मिमी होगी, और इसका व्हीलबेस 2850 मिमी है. सिर्फ स्टाइलिंग ही नहीं, नई एंगेज एमपीवी इनोवा हाइक्रॉस के साथ इंटीरियर लेआउट साझा करेगी. हालांकि, इसमें नई कलर स्कीम होगी और स्टीयरिंग व्हील पर सुजुकी बैजिंग होगी. इस एमपीवी में 6 एयरबैग, ट्रैक्शन कंट्रोल, ईबीडी के साथ एबीएस, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ईएसपी), 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स मिलेंगे.
इंजन और माइलेज
मारुति एंगेज एमपीवी को दो इंजन ऑप्शंस के साथ पेश किया जाएगा – 184बीएचपी, ई-ड्राइव ट्रांसमिशन के साथ 2.0एल एटकिंसन साइकिल और सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ 172बीएचपी, 2.0लीटर पेट्रोल. यह फ्रंट-व्हील-ड्राइव एमपीवी हाईक्रॉस के समान माइलेज देने की संभावना है, जो मजबूत हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ 23.24 किमी/लीटर और पेट्रोल यूनिट के साथ 16.13 किमी/लीटर ऑफर करता है.
.
FIRST PUBLISHED : June 09, 2023, 12:28 IST








