Mata Vaishno Devi Prasad: मां वैष्णो देवी के भक्तों के लिए खुशखबरी, अब जम्मू एयरपोर्ट से भी पा सकते हैं माता का प्रसाद

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

श्रीनगर: अब मां वैष्णो देवी का प्रसाद आप जम्मू एयपोर्ट से भी ले सकेंगे. जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हाल ही में जम्मू हवाई अड्डे के प्रस्थान क्षेत्र में माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के प्रसाद-सह-स्मारिका काउंटर का उद्घाटन किया है. एलजी ने कहा कि यह सुविधा देश भर से माता वैष्णो देवी के भक्तों की लंबे समय से जम्मू हवाई अड्डे पर पैकेज्ड प्रसाद और अन्य स्मारिका उपलब्ध कराने की मांग को पूरा करेगी. जम्मू एयरपोर्ट पर प्रसाद काउंटर के उद्घाटन समारोह में एलजी ने तीर्थयात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड द्वारा की गई पहलों को साझा किया.

उन्होंने कहा कि माता वैष्णव देवी श्राइन बोर्ड ने देश और विदेश के श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कई डिजिटल पहलें भी की हैं. मनोज सिन्हा ने एयरपोर्ट पर लोगों को प्रसाद वितरण भी किया. प्रसाद काउंटर पर प्रीमियम पंचमेवा प्रसाद, स्वर्ण पदक, चांदी के सिक्के और अन्य स्मृति चिन्ह भी उपलब्ध होंगे. माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने प्रसाद पेटियों, पंचमेवा प्रसाद की डोर-टू-डोर डिलीवरी के संचालन की दक्षता बढ़ाने और प्रसाद की रियल टाइम ट्रैकिंग के साथ डिलीवरी के समय को कम करने के लिए कई उपाय किए हैं.

मौजूदा प्रतिष्ठानों में सात काउंटरों के संचालन के अलावा पिछले 10 महीनों में पांच समर्पित प्रसाद केंद्रों सह स्मारिका दुकानों का संचालन किया गया है. इस वर्ष फरवरी के महीने में एलजी द्वारा भवन में एक आधुनिक प्रसाद केंद्र सह स्मारिका दुकान का उद्घाटन किया गया था. इस साल के पहले 5 महीनों में एक नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए, 38 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में कटरा शहर की त्रिकूट पहाड़ियों में स्थित माता वैष्णो देवी गुफा मंदिर के दर्शन किए हैं. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि गर्मी की छुट्टियों को देखते हुए, वर्तमान में कटरा शहर में भारी भीड़ है और तीर्थयात्री पवित्र गुफा के दर्शन करने के लिए भवन के लिए रवाना हो रहे हैं.

पिछले साल जनवरी से मई तक 34,67,222 तीर्थयात्रियों ने मां वैष्णो देवी गुफा मंदिर का दौरा किया था. माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के अधिकारियों ने विवरण साझा करते हुए बताया कि इस साल जनवरी में 5,24,189 तीर्थयात्री, फरवरी में 4,14,432, मार्च में 8,94,650, अप्रैल में 10,18,540 और मई में 9,95,773 तीर्थयात्री दर्शन के लिए मां वैष्णो देवी के मंदिर आ चुके हैं. ‘जय माता दी’ के नारों के बीच रोजाना करीब 35,000 से 40,000 तीर्थयात्री कटरा पहुंच रहे हैं. इस बीच उत्तर रेलवे ने 2 जून से 30 जुलाई तक नई दिल्ली से कटरा के लिए तीन विशेष ट्रेनें भी शुरू की हैं.

Tags: Jammu News, Mata Vaishno Devi, Vaishno Devi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें