Bihar bridge collapses: पुल गिरने से अगर गैंगेटिक डॉल्फिन की गई होगी जान तो होगा एक्शन!

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट- विकास कुमार सिंह
भागलपुर.
सुल्तानगंज अगुवानी पुल के पिलर संख्या 10 पर भारत का पहला डॉल्फिन ऑब्जरवेशन सेंटर बनने वाला था. लेकिन, जलीय जीव की खूबसूरती को नजदीक से देखने की आस अब लोगों की टूट चुकी है, क्योंकि पुल का पिलर संख्या 9, 10, 11, 12 पूरी तरह से धराशायी हो गया है. आशंका जताई जा रही है कि इस हादसे में कई जलीय जीवों व डॉल्फिन को भू नुकसान पहुंचा होगा. बताया जा रहा है कि अगर ऐसी आंशका सच साबित हुई और जलीय जीवों को हानि पहुंची होगी तो पुल निर्माण निगम व निर्माण करने वाली वाली कंपनी पर एक्शन लिया जाएगा.

भागलपुर के वन प्रमंडल पदाधिकारी भरत चिंतापल्ली ने कहा, अगर पुल के मलबे से जलीय जीव की मौत होती है तो पुल निर्माण निगम व कंपनी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करेंगे. बता दें कि इस पुल का निर्माण नेशनल बोर्ड ऑफ वाइल्डलाइफ अप्रूवल मिले बिना वाइल्डलाइफ क्लीयरेंस के डॉक्यूमेंट के बगैर ही निर्माण करवाया जा रहा था, जिसके विरूद्ध पहले भी वन प्रमंडल ने कार्यवाई की थी और निर्माण को रोकने का भी निर्देश दिया था.

डीएफओ ने कहा कि फिलहाल प्रकृति से बिना छेड़छाड़ किए गंगा में गिरे मलबे को हटाया जाए ताकि जलीय जीव मूवमेंट फ्री हो जाए. बता दें कि भागलपुर और खगड़िया जिलों को जोड़ने के लिए अगुवानी व सुल्तानगंज के बीच पुल बनाया जा रहा था. रविवार, 4 जून 2023 को हादसे में देखते ही देखते कुछ ही सेकेंड के भीतर पुल गंगा नदी में समा गया था. निर्माणाधीन पुल के 10वे, 11वें और 12वें पाये का पूरा हिस्सा टूटकर नदी में गिर गया. पुल ध्वस्त होने के मामले की जांच जारी है.

आपके शहर से (पटना)

Tags: Bhagalpur news, Bridge Collapse, Bridge Construction, Dolphin in Ganges River

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें