
हाइलाइट्स
कॉटेज चीज के सेवन से वजन कम होता है.
कॉटेज चीज के नियमित सेवन से हड्डियां मजबूत होती हैं.
Benefits Of Cottage Cheese: शरीर को स्वस्थ और हेल्दी रखने के लिए विटामिंस और पोषण से भरपूर कई चीजों का सेवन किया जाता है. रोजाना के डाइट में हेल्दी फूड्स शामिल करने से कई बीमारियां दूर होती हैं. इसी तरह कॉटेज चीज भी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है. कॉटेज चीज में कई तरह के विटामिंस और पोषक तत्व मौजूद होते हैं. इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, फॉस्फोरस, फोलेट, सोडियम, विटामिन B12, जिंक, कॉपर, B6 जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं. जो शरीर को स्वस्थ और तंदरुस्त रखने के साथ कई बीमारियों को भी दूर रखते हैं. आइए आज हम आपको कॉटेज चीज के हेल्थ को होने वाले फायदे बताते हैं.
1.वजन कम करे: हेल्थलाइन में छपी एक खबर के मुताबिक, कॉटेज चीज के सेवन से वजन कम होता है. इसे खाने से पेट ज्यादा समय तक भरा हुआ लगता है. भूख भी कम लगती है. इससे बॉडी को पोषण पूरा मिलता है और डाइट भी कम होती है. अगर आप भी वजन कम करना चाहते हैं तो इसका सेवन कर सकते हैं.
2. हड्डियों को मजबूत करे: कॉटेज चीज में कैल्शियम और प्रोटीन पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है. यह हड्डियों को लिए बेहद फायदेमंद है. नियमति इसके सेवन से हड्डियां मजबूत होती हैं.
इसे भी पढ़ें- किचन में रखे इस चीज को दूध में मिलाकर करें सेवन, दिमाग को करेगा कंप्यूटर जैसा तेज, 5 बड़े फायदे कर देंगे हैरान
3.मांसपेशियों की मजबूती: कॉटेज चीज, प्रोटीन कैसियन से भरपूर होता है. यह मांसपेशियों को मजबूत बनाता है. इसके नियमित सेवन से मसल्स में वृद्धि होती है. इससे भरपूर मात्रा में एनर्जी मिलती है.
4. हार्ट के लिए फायदेमंद: कॉटेज चीज में पर्याप्त मात्रा में विटामिन B12 होता है. इसमें फैट भी कम पाया जाता है. यह हार्ट के लिए बेहद फायदेमंद होता है. इसके सेवन से हार्ट संबंधी समस्याएं कम होती हैं.
इसे भी पढ़ें- इन 5 चीजों को खाने से लोहे सी मजबूत होंगी हड्डियां, कैल्शियम के लिए नहीं पड़ेगी दूध की जरूरत, शरीर बनेगा फौलादी
5. पाचनतंत्र को मजबूत करे: कॉटेज चीज के सेवन से पाचनतंत्र मजबूत होता है. इससे गैस, ब्लोटिंग, एसिडिटी जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलती है. यह पेट के लिए बेहद फायदेमंद है.
.
Tags: Health, Health benefit, Health News, Lifestyle
FIRST PUBLISHED : June 09, 2023, 10:12 IST








