Weather Update: समस्तीपुर सहित उत्तर बिहार में अभी गर्मी से रात नहीं, पारा जाएगा 42 के पार, जानें अपडेट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रितेश कुमार/समस्तीपुर. जिला सहित उत्तर बिहार के विभिन्न जिलों में मौसम परिवर्तन होने की संभावना है. इस बीच साइक्लोनिक प्रभाव लगभग समाप्त होने के बाद अधिकतम तापमान में वृद्धि होने लगी है. बीते 3 दिनों में अधिकतम तापमान 4.6 डिग्री ऊपर बढ़कर सामान्य के बराबर हो गया है. इसी कारण गांव से लेकर शहर तक के लोगों को इस दौरान काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. अभी बारिश की संभावना नहीं है.

आर्द्रता रहने के बाद भी न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम

डीआरपीसीएयू पूसा एवं मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जारी पूर्व अनुमानित अवधि में सुबह में 89 फीसदी सापेक्ष आर्द्रता रहने के बावजूद न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री से भी कम देखने को मिला है. इस दौरान सुबह के समय में 10.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है, तो वहीं सुबह में सूर्य उदय के साथ गर्मी का एहसास लोगों को शुरू हो गया. इस बीच 10.5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछिया हवा चली है. बताया जा रहा है कि आगामी दो-तीन दिनों में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.

22-23 को बारिश की संभावना

मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर अब्दुल सत्तार ने बताया कि समस्तीपुर सहित उत्तर बिहार के विभिन्न जिलों में तापमान बढ़ने लगा है. इस बीच अधिकतम तापमान सामान्य के बराबर रहते हुए 4.6 डिग्री ऊपर आया है. वहीं, मौसम वैजनिक ने कहा कि इस तरह तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. उस दौरान 2 से 3 दिनों में 41 डिग्री तक तापमान पहुंचने की उम्मीद है. इस अवधि में 22 से 23 को बारिश पानी की संभावना मौसम वैज्ञानिक ने जताई है.

Tags: Bihar News, Bihar weather, Latest hindi news, Samastipur news, Summer, Weather Alert

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें