Let’s Get Married: MS Dhoni की फिल्मी दुनिया में एंट्री, रिलीज हुआ LGM का टीजर, मस्ती से भरपूर है वीडियो

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान और क्रिकेट के दिग्गज एमएस धोनी (MS Dhoni) ने क्रिकेट की दुनिया में बड़ा कमाल किया ही है, जिनकी जगह शायद ही कोई ले सकेगा. कैप्टन कूल के नाम से मशहूर माही हर बाजी में बेस्ट होते हैं, फिर चाहे वो क्रिकेट से हटकर फुलबॉल हो या फिर उनके होमटाउन में खेती- बाड़ी ही क्यों न हो. जी हां, धोनी ट्रैक्टर से खेत जोतने में भी माहिर हैं और सालों पहले उनका एक वीडियो भी आया था जिसमें वे रांची के फार्महाउस पर ट्रैक्टर दौड़ाते दिखे थे. अब माही ने एक और बिजनेस की शुरुआत कर दी है जिसकी नींव 2 साल पहले ही रखी गई थी. दरअसल, हम यहां महेंद्र सिंह धोनी के प्रोडक्शन हाउस को लेकर कर रहे हैं जिसकी पहली फिल्म का आधिकारिक टीजर रिलीज हो चुका है.

धोनी की फिल्म LGM का टीजर जारी
हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी के प्रोडक्शन हाउस MS dhoni production house के बैनर तले बन रही तमिल फिल्म LGM यानी ‘Let’s Get Married’ का टीजर आया है और इसी के जरिए माही ने साथ एक निर्माता के रूप में शुरुआत करेंगे. पिछले अक्टूबर में आधिकारिक तौर पर यह घोषणा की गई थी कि क्रिकेटर कॉलीवुड में अपनी पारी की शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और अब टीजर भी आ चुका है जिसे बीते बुधवार शाम को जारी किया गया. प्रोड्यूसर धोनी की अपकमिंग फिल्म में हरीश कल्याण और इवाना लीड रोल में हैं और टीजर में वो सोचते हैं कि उनका नया करियर आखिर किस दिशा में जा रहा है.
” isDesktop=”true” id=”6462915″ >

मस्ती से भरपूर होगी LGM
धोनी एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के आधिकारिक सोशल हैंडल ने धोनी के फेसबुक पेज और उनकी पत्नी साक्षी रावत के इंस्टाग्राम हैंडल पर टीजर रिलीज की डिटेल दी है. सोनी म्यूजिक साउथ ने फिल्म लेट्स गेट मैरिड का मोशन पोस्टर भी जारी किया है जो कि एनिमेटिड है. लेट्स गेट मैरिड रमेश तमिलमणि द्वारा निर्देशित एक मस्ती से भरपूर पारिवारिक मनोरंजन फिल्म है. इसमें नादिया और योगी बाबू भी अहम रोल प्ले कर रहे हैं.फिल्म के म्यूजिक को विश्वजीत स्कोर कर रहे हैं लेकिन अभी इसका कोई गाना नहीं आया जिसे जल्द ही रिलीज किया जाएगा.

LGM से शादी के बाद पर कमबैक कर रहे हरीश कल्याण
हरीश कल्याण (Harish Kalyan) जो अक्टूबर 2022 में नर्मदा उदयकुमार के साथ शादी के बंधन में बंधे थे, ‘लेट्स गेट मैरिड’ के साथ पर्दे पर कमबैक कर रहे हैं. अब देखना ये होगा कि शादी के बाद माही की फिल्म में वे अपने फैंस को कितना इंप्रेस कर पाते हैं. चूंकि फिल्म महेंद्र सिंह धोनी के प्रोडक्शन से बन रही है तो वैसे ही लोग इसे देखेंगे लेकिन ये कितना बिजनेस करेगी ये तो वक्त ही बता पाएगा.

साउथ की फिल्में बनाएंगे महेंद्र सिंह धोनी
आपको बता दें कि माही के इस प्रोडक्शन हाउस में हिंदी नहीं बल्कि तमिल, तेलुगू और मलयालम में फिल्में बनेंगी. धोनी एंटरटेनमेंट का स्वामित्व माही और उनकी पत्नी साक्षी के पास होगा. इस प्रोडक्शन हाउस के हेड के रूप में विकास हसीजा को चुना गया है. माही के प्रोडक्शन हाउस ने अभी तक रोअर ऑफ़ द लायन, ब्लेज़ टू ग्लोरी और द हिडन हिंदू जैसे प्रोजेक्ट्स पर काम किया है.

Tags: Ms dhoni, MS Dhoni news, Ms dhoni twitter, South cinema, South cinema News

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें