दैनिक भास्कर के नेशनल पॉलिटिकल एडिटर अवनीश जैन का निधन, लीवर की बीमारी से थे पीड़ित, इंदौर में ली अंतिम सांस

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


इंदौर. हिन्दी अखबार ‘दैनिक भास्कर’ के राष्ट्रीय राजनीतिक संपादक अवनीश जैन (Avnish Jain) का इंदौर में लीवर संबंधी बीमारी के कारण गुरुवार रात को निधन हो गया. उनके एक सहकर्मी ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि जैन (54 वर्ष) ने शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान आखिरी सांस ली. अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि ‘लीवर सिरोसिस’ (Liver Cirrhosis) की बीमारी से जूझ रहे जैन पिछले दिनों दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती रहे और उन्हें बुधवार को ही एयर एम्बुलेंस से इंदौर लाकर स्थानीय अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती किया गया था.

अस्पताल के अधिकारी ने बताया कि इंदौर के अस्पताल में अवनीश जैन को लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था. लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी. जैन के शोकसंतप्त परिवार में उनकी पत्नी संगीता और बेटा सिद्धांत हैं. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, कृषि मंत्री कमल पटेल और राज्य कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ सहित अन्य लोगों ने वरिष्ठ पत्रकार अवनीश जैन के असामयिक निधन पर दुख जताया है.

वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रताप वैदिक का 78 साल की उम्र में निधन, बाथरूम में पैर फिसलने से गई जान

दिल्ली में ‘दैनिक भास्कर’ के नेशनल पॉलिटिकल एडिटर का पद संभालने के पहले अवनीश जैन मध्यप्रदेश में राज्य संपादक के तौर पर तैनात थे. जैन ने 1991 में ‘आईआईएमसी‘ से पत्रकारिता पढ़ाई की थी. अपने करियर की शुरुआत उन्होंने 1992 में ‘राष्ट्रीय सहारा‘ से की. पत्रकारिता में करीब 30 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाले अवनीश जैन ने कई बड़ी घटनाओं को कवर किया और कई विदेश यात्राएं कीं.

Tags: Families of Dead Journalist, Indian Journalist, Journalist

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें