Khubsurat Gaon: मुंबई, चेन्नई या फिर दिल्ली, इन शहरों की चमक तो आपने खूब देखी होगी, लेकिन कभी भारत के सबसे खूबसूरत गांवों (Beautiful Village of India) को देखा है? जहां जाकर आपको बस जाने का मन करेगा. दुनियाभर से लोग इन्हें देखने के लिए आते हैं. आज हम आपको इन्हीं गावों की सैर कराने वाले हैं.
01

बिल्कुल भी दिखाई नहीं देता. लेकिन इसकी खूबसूरती आपका मन मोह लेगी.चारों ओर सेब के बागान नजर आएंगे. यहीं से कैलाश पर्वत की बर्फीली चोटियां दिखेंगी जो कहीं और से इतनी साफ नजर नहीं आतीं.
02

मॉलिंनॉन्ग (Mawlynnong,Meghalaya)-मेघालय की ईस्ट खासी हिल्स में स्थित मॉलिंनॉन्ग एशिया का सबसे स्वच्छ गांव है. इसकी खूबसूरती का अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि इसे भगवान का बगीचा भी बोला जाता है.गांव में प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं किया जाता. यहां बांस की बनी हुई डस्टबीन का प्रयोग होता है.
03

खिमसर गांव (Khimsar Village, Rajasthan)-शुद्ध हवा और चारों तरफ रेत ही रेत. गांव के बीचों-बीच झील. आस-पास खेजड़ी के पेड़ और झौपड़े. यह जगह है राजस्थान की खिमसर सैंड ड्यून्स विलेज. यह गांवनुमा एक रिज़ॉर्ट है. यहां पर मिट्टी के बड़े बड़े टीले हैं, जो करीब 300 से 400 फीट ऊंचे हैं.
04

पूवर गांव (Poovar, Kerala)-तिरुवनंतपुरम के दक्षिणी सिरे पर मौजूद यह गांव अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर है. यहां के साफ और सुंदर समुद्र तट पर्यटकों को कुछ दिन के लिए गुजारने पर मजबूर कर देते हैं. यहां जाने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से फरवरी के बीच है.
05

कोल्लेंगोडे ( Kollengode Village,Kerala)-हरियाली और आम की खेती के लिए मशहूर यह छोटा सा गांव काफी स्वच्छ है.वास्तुकला की पारंपरिक शैली में बना कोल्लेंगोड पैलेस (Kollengode Palace)यहां का प्रमुख आकर्षण है. दूर दूर से लोग इस जगह को देखने आते हैं.
06

जिरांग ( Jirang Village, Odisha)-चंद्रगिरि के नाम से मशहूर इस गांव में शुद्ध ग्रामीण जीवन का अनुभव करने के लिए लोग आते हैं. यहां की जिरांग घाटी और बौध मंदिर लोगों के आकर्षण का केंद्र हैं. सफाई का तो कहना ही क्या. आप जाकर खुद भी अनुभव करेंगे कि यह सबसे बेहतरीन गांवों में से एक हैं. (Photo-)








