लेजर से हेयर रिमूव कराने पहुंची थी मह‍िला, एक छोटी सी गलती से हो गया कांड, रोती हुए घर आई

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Laser Hair Removal:आजकल लोग हेयर रिमूवल के लिए कई तरह की तकनीक का इस्‍तेमाल करने लगे हैं. लेजर हेयर रिमूवल भी इनमें से एक है, जिसमें बालों के रोम को ध्‍यान में रखकर लेजर ट्रीटमेंट किया जाता है, ताकि बाल स्‍थायी रूप से कम हो जाएं. शरीर के कई हिस्‍सों जैसे चेहरा, पैर, अंडरआर्म्स और पीठ पर लोग लेजर ट्रीटमेंट कराते हैं, ताकि रोज-रोज इन्‍हें हटाने से मुक्‍त‍ि मिल सके.लेकिन एक छोटी सी लापरवाही भी भारी पड़ सकती है. ऑस्‍ट्रेलिया की इस महि‍ला के साथ जो कांड हुआ, उसे जानने के बाद आप भी लेजर से हेयर रिमूव कराने से पहले 100 बार सोचेंगे.

सिडनी में रहने वाली 27 वर्षीय टेस क्रॉस्‍ले ने टिकटॉक पर अपनी आपबीती शेयर की है. उन्‍होंने बताया कि कुछ महीनों पहले लेजर से हेयर रिमूवल के लिए गई थी. मगर गलत ट्रीटमेंट की वजह से पूरे पैरों पर छाले पड़ गए. उनमें भयानक दर्द हो रहा था. मैं रोती हुई, कराहती हुई बाहर आई. तब से इसे ठीक करने की कोशिश कर रही हूं. बर्फ से नहाती हूं, एलईडी ट्रीटमेंट भी लिया, लेकिन कोई काम नहीं आया. कुछ दिनों बाद यह छाले फूटने लगे तो काला धब्‍बा नजर आने लगा.

धूप में जाने पर मिली मदद
टेस ने बताया, मैंने कई दिनों तक लेजर एड क्रीम का इस्तेमाल किया क्योंकि मेरी त्वचा बहुत गर्म थी. घावों को भरने के लिए डॉक्‍टरों ने यलो एलईडी ट्रीटमेंट शुरू किया ताकि स्‍क‍िन फ‍िर से आ सके. कालापन खत्‍म हो और लाल‍िमा एक बार फ‍िर नजर आए. हर दो दिन पर यह ट्रीटमेंट लेना होता था. कई हफ्ते तक यह किया लेकिन उससे भी कुछ ही लाभ हुआ. डॉक्‍टरों की सलाह पर दिन में दो बार हाइड्रोक्विनोन क्रीम लगाना शुरू किया.

13 लाख बार देखा गया वीडियो
वीडियो में टेस ने बताया कि एक दिन वह धूप में जाकर बैठ गई और देखा कि कुछ बदलाव नजर आया. फ‍िर उसने बिना डॉक्‍टर की सलाह लिए धूप में बैठना शुरू किया. सभी काले धब्‍बे लाल से सफेद हो गए. और आश्चर्य की बात है कि कुछ ही हफ्तों बांद धब्‍बे मिटने लगे. मैंने देखा कि जैसे-जैसे टांगें अधिक काली होती गईं, धब्बे मिटते गए और त्वचा का रंग सामान्‍य होने लगा. आज टेस के पैर गोलाकार सफेद धब्बों से मुक्त हैं. उनके इस वीडियो को 13 लाख बार देखा जा चुका है.

Tags: Bizarre news, OMG News, Trending news, Viral news, Weird news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें