'नारियल को बम समझ बैग से निकाला…', शख्स के फोन पर बोलते ही महिला यात्री ने किया अलर्ट, मचा हड़कंप

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई द‍िल्‍ली. दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI) से मुंबई जा रही विस्तारा एयरलाइंस (Vistara Airlines flight) की एक उड़ान ने बुधवार को करीब दो घंटे की देरी से उड़ान भरी. एयरलाइंस के देरी से उड़ने की वजह स‍िर्फ इतनी रही क‍ि एक यात्री ने यह कहा कि उसने सह-यात्री को अपने बैग में बम होने के बारे में बात करते हुए सुना. इस कॉल के बाद एयरपोर्ट और सुरक्षा एजेंस‍ियां पूरी तरह से अलर्ट हो गईं और गहन जांच पड़ताल की गई. इस सबके बाद यह सूचना गलत न‍िकली. हालांक‍ि इस मामले की जानकारी बृहस्‍पत‍िवार को दी गई.

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक विस्तारा एयरलाइंस की उड़ान संख्या यूके-941 के लिए किए गए इस दावे का पता लगाने के लिए आईजीआई एयरपोर्ट पर बुधवार शाम करीब 6.10 बजे कई सुरक्षा, खुफिया, हवाई अड्डे के संचालन और विमानन एजेंसियों की एक नामित समिति को जांच के लिए बुलाया गया था. यह उड़ान दिल्ली से मुंबई जा रही थी और उसे शाम चार बजकर 55 मिनट पर उड़ान भरनी थी.

IGI Airport: 60 लाख की फॉरेन करंसी लेकर फुर्र होने की फ‍िराक में था पैसेंजर, CISF ने चेक‍िंग के दौरान पकड़ा

आध‍िकारिक सूत्रों ने बताया क‍ि महिला यात्री ने एयरलाइन के चालक दल को बताया कि उसने एक पुरुष यात्री को फोन पर किसी से यह कहते हुए सुना कि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की टीम उसके बैग में रखे हुए बम का पता नहीं लगा सकी. सीआईएसएफ ने बम होने के डर से मेरे बैग से नारियल निकाल दिया, लेकिन मेरे बैग में गुटखा रखने दिया.

बम शब्द सुनने के बाद महिला सह-यात्री ने अलार्म बजाया और फ्लाइट क्रू ने सीआईएसएफ को सूचित किया. चालक दल ने तुरंत सुरक्षा और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के कर्मियों को इस बारे में सूचित किया, जिसके बाद विमान के उड़ान भरने में देरी हुई और टर्मिनल क्षेत्र और चेक-इन सामान में एक अभियान चलाया गया. इस दौरान समग्र सुरक्षा तंत्र को सतर्क रखा गया था.

अधिकारी ने कहा क‍ि नौकरी के लिए दुबई (Dubai) जा रहा यात्री फोन पर अपनी मां से बात कर रहा था और बातचीत के दौरान उसने बम शब्‍द को सुना. बम शब्द सुनने के बाद महिला सह-यात्री ने अलार्म बजाया और फ्लाइट क्रू को इसकी सूचना दी ज‍िसने सीआईएसएफ को इस संबंध में मैसेज द‍िया. इस दौरान दोनों यात्र‍ियों व‍िमान से उतार द‍िया गया. लेक‍िन गहन तलाशी के बाद भी कुछ नहीं मि‍ला.

जांच पूरी होने के बाद बम होने की खबर को शाम करीब पौने सात बजे अफवाह घोषित कर दिया गया और 163 यात्रियों वाले विमान को मुंबई के लिए उड़ान भरने की अनुमति दे दी गयी. इसके बाद महिला और पुरुष दोनों ही यात्रियों को दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया गया. बाद में पुरुष यात्री के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 341 और 268 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. इसके बाद महिला सह-यात्री ने विमान में चढ़ने से इनकार कर दिया और उसने मुंबई के लिए एक और टिकट बुक किया.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें