Rajasthan Weather News: बारिश के बाद गर्मी का सितम, तीखे हुए सूरज दादा के तेवर, 40 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



करौली. पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण तापमान में गिरावट के बाद एक बार फिर गर्मी ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिए है, जिसके चलते दोपहर में आसमान से आग बरस रही है. गर्मी से राहत पाने के लिए घर से बाहर निकलते समय आमजन छाता या सिर पर कपड़ा बांध कर निकलने को मजबूर है. मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले सप्ताह के मुकाबले तापमान में 4 से 5 डिग्री की वृद्धि हुई है और आगे भी तापमान एक से दो डिग्री तक बढ़ने की संभावना है.

पिछले सप्ताह जहां तापमान न्यूनतम 24. 2 डिग्री और अधिकतम 34.4 डिग्री पहुंच गया था. अब फिर से तापमान 39 से 40 डिग्री पहुंच चुका है, जिसके चलते शहर वासियों को दोपहर में आसमान से आग बरसती हुई महसूस होती है. दोपहर में तेज धूप के असर के चलते लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. तेज धूप से बचने के लिए दोपहर बाजार में छाता साथ लेकर आए कसारा निवासी हरिचरण ने बताया कि गर्मी बहुत जबरदस्त पड़ रही है. इन दिनों अचानक से गर्मी के तेवर तीखे हुए है.

छाते-गमछे के सहारे लोग
उन्होंने बताया कि गर्मी का असर इतना बढ़ गया है कि दोपहर में 12 बजे बाद तो आदमी का बिना छाते के बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. वहीं दूसरी ओर दोपहर में सिर को कपड़े से ढककर आ रहे शहरवासी शिवकुमार शर्मा का कहना है कि कुछ दिन पहले जरूर गर्मी से थोड़ी राहत मिली थी। लेकिन अब एक बार फिर गर्मी ने अपना असर दिखाने लगी है। उनका कहना है कि पिछले दो-तीन दिनों से गर्मी से हालत बद से बदतर हो गई है.

अधिकतम तापमान में वृद्धि
हिंडौन ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन के मौसम वैज्ञानिक डॉ एम. के. नायक के मुताबिक फिलहाल जिले का औसत अधिकतम तापमान 39 से 40 डिग्री तक पहुंच गया है।मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को न्यूनतम तापमान 24 डिग्री व अधिकतम तापमान 36 डिग्री, रविवार को न्यूनतम 24 व अधिकतम 36, सोमवार को न्यूनतम 23 व अधिकतम 34 डिग्री, मंगलवार को न्यूनतम 23 व अधिकतम 34 डिग्री, बुधवार को न्यूनतम 26 व अधिकतम 39 डिग्री तथा गुरुवार को न्यूनतम 26 डिग्री व अधिकतम 40 डिग्री रहा.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें