जब सौरव गांगुली का सामना भूत से हुआ, डर के मारे हालत हो गई थी पस्त, रोबिन से मांगी थी मदद

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

एक बार सौरव गांगुली का सामना भूत से हुआ था
डर के मारे उनकी हालत काफी खराब हो गई थी

नई दिल्ली. सौरव गांगुली भारत के बेहतरीन क्रिकेटरों में से एक रहे हैं. टीम इंडिया के लिए उन्होंने अपने करियर में खूब रन बनाए. क्रिकेटर होने के साथ-साथ वह बीसीसीआई अध्यक्ष भी रहे. गांगुली का जन्म पश्चिम बंगाल में हुआ था. उन्होंने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर की शुरुआत 1996 में की थी. दादा ने डेब्यू मैच में ही शतक जड़कर यह दिखा दिया था कि उनके रूप में भारत को एक महान बल्लेबाज मिल चुका है. गांगुली के साथ एक बार अजीबोगरीब घटना भी घट चुकी है. इसका खुलासा इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर इयान बाथम ने किया था.

इयान बाथम ने अपनी किताब में बताया था कि एक बार सौरव गांगुली का सामना भूत से हुआ था. दरअसल, बात है साल 2002 की है जब टीम इंडिया इंग्लैंड के लुमली कैसल होटल में रुकी थी. इस घटना का जिक्र करते हुए सौरव गांगुली ने बताया था.” उस होटल में मेरे कमरे में कोई नहीं था. मैं अकेला था. मैंने नल चलने की आवाज सुनी. जब मैं बाथरूम में गया तो वहां कोई नहीं था.”

‘मैंने खुद को कमरे में बंद कर लिया था किसी से बात तक…’ वीरेंद्र सहवाग ने WC 2007 के दौरान क्यों किया था ऐसा?

गांगुली ने आगे कहा, ” मेरे नल बंद करने के बावजूद नल की आवाज आ रही थी. ऐसा 3 से 4 बार हुआ. मैं काफी डर गया था. मैं कप्तान था इसलिए मैं किसी से बता भी नहीं सकता था. मुझे किसी दूसरे कमरे में जाना था, तो मैंने रॉबिन सिंह से कहा कि मेरे रूम में हीटिंग काम नहीं कर रही है. तो मुझे अपने रूम में रहने दो. रॉबिन ने आसानी से मेरी बात मान ली थी.”

पुजारा या जो रूट नहीं! विराट कोहली ने इस बैटर को बताया अपनी सदी का बेस्ट टेस्ट प्लेयर, ठोक चुका 4 दोहरे शतक

बता दें कि साल 2005 में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर शेन वॉटसन भी इसी होटल में ठहरे थे. उनके साथ भी उस रात कुछ ऐसी ही अजीबोगरीब घटना घटी थी. डर के बाद वह पूरी रात ब्रेट ली के कमरे में सोए थे. इसका खुलासा उन्होंने एक इन्टरव्यू में करते हुए बताया था कि मैं काफी डर गया था. मैं उस घटना को बयां नहीं कर सकता.

Tags: England, Shane Watson, Sourav Ganguly

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें