सिजेरियन डिलीवरी के बाद वजन बढ़ने की ना करें चिंता, लाइफस्‍टाइल में शामिल कर लें 3 व्‍यायाम, तेजी से घटेगा वजन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

कोर मसल्‍स की मजबूती के लिए आप बेली ब्रीदिंग एक्‍सरसाइज जरूर करें.
डिलीवरी के बाद डॉक्‍टर की सलाह लेने के बाद ही किसी तरह का व्‍यायाम करें.

C-Section Rehabilitation Exercises: सिजेरियन डिलीवरी एक ऐसी सर्जरी है, जिसमें बच्चे को जल्दी और सुरक्षित रूप से जन्म देने के लिए ऑपरेशन किया जाता है. सिजेरियन डिलीवरी के बाद रिकवरी का समय नॉर्मल डिलीवरी की तुलना में थोड़ा लंबा होता है. इस वजह से उनका वजन तेजी से बढ़ने लगता है. बढ़ते वजन को रोकने के लिए आप अपने डॉक्‍टर की सलाह के बाद कुछ सिंपल व्‍यायामों की मदद ले सकती हैं.

क्‍यों बढ़ता है वजन
हेल्‍थलाइन के मुताबिक, दरअसल सिजेरियन डिलीवरी के बाद ट्रांसवर्स एब्डोमिनिस की मांसपेशियां, मसलन रीढ़, पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियों, पेट और पीठ के निचले हिस्से की मांसपेशियों कमजोर हो जाती हैं. सिजेरियन डिलीवरी के बाद, इन क्षेत्रों को सक्रिय और मजबूत करना जरूरी होता है, जिससे रिकवरी फास्‍ट हो. ऐसे में अगर आप सी-सेक्शन के बाद डॉक्‍टर की सलाह लेकर कुछ खास एक्सरसाइज करें तो आप अपने बढ़ते फैट को कम कर सकती हैं और फिट दिख सकती हैं.

सिजेरियन डिलीवरी के बाद करें ये 3 व्‍यायाम

बेली ब्रीदिंग एक्‍सरसाइज
कोर मसल्‍स की मजबूती के लिए आप बेली ब्रीदिंग एक्‍सरसाइज जरूर करें. इसके लिए आप बेड पर लेट जाएं. अपने हाथों बेली पर रखें और बॉडी को रिलैक्‍स छोड़ दें. अब इस तरह गहरी सांस लें कि आपके बेली पर रखा हाथ उठने लगे. अब 3 सेंकेंड तक होल्‍ड करें. फिर मुंह से सांस छोड़ें, जिससे पेट का बेली बटन अंदर की तरफ जाए. ऐसा 10 बार करें.

इसे भी पढ़ें : Period Problem Reasons: पीरियड मिस हो गया? जरूरी नहीं प्रेग्नेंसी ही हो, 5 कारण भी हो सकते हैं जिम्मेदार

वॉल सिट एक्‍सरसाइज
यह एक फुल बॉडी आइसोमेट्रिक एक्‍सरसाइज है जिसमें लोअर बैक से लेकर, कोर, पेल्विक फ्लोर आदि भी मजबत बनता है. इसे करने के लिए दीवार से 1 से 2 फीट की दूरी पर खड़े हो जाएं. अब धीरे से दीवार पर सटें और बैठने के पोजीशन में आ जाएं. अब गहरी सांस लें और निकालें. अपने पेट को अंदर की तरफ खींचन की कोशिश करें. प्रयास करें कि 1 मिनट तक इसी पोजीशन में होल्‍ड करें.

इसे भी पढ़ें : महिलाएं 5 तरीकों से करें बच्चों की बेहतर परवरिश, बन जाएंगी रोल मॉडल, किड्स भी बनेंगे स्मार्ट

लेग स्‍लाइड
सर्जरी के 6 से 8 सप्‍ताह के बाद आप इस व्‍यायाम को कर सकती हैं. बॉडी कोर मसल्‍स और पेट के मसल्‍स को मजबूत बनाने के लिए अब आप मैट पर लेट जाएं. अब पैर के नीचे कोई टॉवल रखें. अब घुटनों को मोड़ते हुए अपने फुट को जमीन पर रखें. अब गहरी सांस लें. अब पैर को धीरे धीरे सीधा करें और जमीन से बिना सटाए वापिस पहले पोजीशन में आ जाएं.इसी तरह दोनों पैरों से ये व्‍यायाम करें. 10 बार इसे करें.

धीरे-धीरे अभ्‍यास करते-करते आप पाएंगी कि आपके मसल्‍स मजबूत हो रहे हैं और फैट गायब हो रही है. हालांकि, अपने डॉक्‍टर की सलाह के बाद ही इन व्‍यायामों को अपने लाइफस्‍टाइल में शामिल करना बेहतर रहेगा.

Tags: Lifestyle, Woman delivery, Women

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें