बेटे के 10वीं में आए 35 % मार्क्‍स, तो मम्‍मी-पापा ने मनाया जश्न, IAS अफसर ने शेयर किया वीडियो

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हर माता-पिता की ख्‍वाह‍िश होती है कि उनका बेटा टॉप करे. कई लोग तो बच्‍चों से शर्त तक लगाते हैं कि इतने नंबर आए तो ये देंगे, उतने नंबर आए तो ये मिलेगा.न आए तो बच्‍चे पर चिल्‍लाने लगते हैं. बहुत सारे लोग तो 80 % मार्क्‍स आने पर भी फटकार लगाते हैं. लेकिन इस बच्‍चे के मां-बाप ने जो किया, वह दिल छू लेने वाला है. 10वीं में बेटे के सिर्फ 35 % मार्क्‍स आए तो मम्‍मी-पापा ने फटकारने की बजाय उसके 10वीं पास करने का जश्न मनाया. मिठाई खिलाई. खूब लाड प्‍यार किया. यह वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसे देखकर आपका भी मन खुश हो जाएगा.

आईएएस अफसर अवनीश शरण (IAS Awanish Sharan) ने ट्विटर पर यह वीडियो शेयर किया. उन्‍होंने लिखा, मुंबई के रहने वाले 10वीं के एक छात्र ने परीक्षा में 35% मार्क्स हासिल किए. लेकिन उसके माता-पिता ने दुखी या नाराज होने की बजाय उसकी सफलता को सेलिब्रेट किया. और तलाशने पर पता चला कि बच्‍चे का नाम विशाल अशोक करद है, जिसने बड़ी मुश्किल से 10वीं (SSC) की परीक्षा पास की. इसल‍िए उसके पर‍िवार ने ऐसे जश्न मनाया जैसे उसने बोर्ड परीक्षा में टॉप किया हो. बता दें कि उसके सभी विषयों में 35-35 नंबर आए हैं.

ऑटो रिक्‍शा चलाते हैं पापा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विशाल मुंबई के ठाणे में रहते हैं और 10वीं की पढ़ाई मराठी माध्यम से की है. उनके पिता ऑटो रिक्‍शा चलाते हैं. मां दिव्‍यांग हैं और घर-घर में मेड का काम करती हैं. पिता ने बच्‍चे को शिक्षा दिलाने के लिए काफी संघर्ष किया. वह चाहते थे कि विशाल पास हो जाए, ताकि उनका सपना पूरा हो जाए. उन्‍होंने कहा-हमारे लिए विशाल का 35% मार्क्‍स भी बहुत मायने रखता है. परीक्षा पास कर उसने हमें गर्व महसूस कराया है. बता दें विशाल इंजीनियरिंग में कर‍ियर बनाना चाहता है.

Tags: Amazing news, Good news, Interesting news, Trending news, Viral news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें