Weather Update: दिल्ली-NCR में बूंदाबांदी, फिर भी चढ़ेगा पारा, साइक्लोन बिपरजॉय हुआ खतरनाक, 23 राज्यों में बारिश, 6 में हीटवेव का अलर्ट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. दिल्ली-NCR में आज भी हल्की बारिश (Rain) या बूंदाबांदी के साथ आमतौर पर बादल छाए रहेंगे, मगर इसके बावजूद गर्मी बढ़ेगी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department-IMD) के मुताबिक दिल्ली में आज अधिकतम तापमान (Maximum Temperature) 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. वहीं उत्तर प्रदेश मौसम सूखा रहने की संभावना है. यूपी के अलग-अलग स्थानों पर लू (Heat Wave) चलने की संभावना है. आईएमडी के मुताबिक आज मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में अलग-अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. जबकि केरल और माहे, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश हो सकती है.

आईएमडी के मुताबित पूर्वी मध्य अरब सागर के ऊपर बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान बिपरजॉय (Cyclone Biparjoy) पिछले 6 घंटों के दौरान 6 किमी. प्रति घंटे की गति के साथ लगभग उत्तर की ओर बढ़ा है. ये गोवा से लगभग 850 किमी पश्चिम में, मुंबई से 880 किमी दक्षिण-पश्चिम में, पोरबंदर से 890 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में और कराची से 1170 किमी दक्षिण में स्थित है. यह तूफान अगले 24 घंटों के दौरान धीरे-धीरे और तेज होगा और अगले 3 दिनों के दौरान उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ जाएगा. आईएमडी ने चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के कारण मछुआरों को अगले कम से कम एक हफ्ते के लिए मछली पकड़ने का काम पूरी तरह रोकने की चेतावनी दी है.

आईएमडी ने बिहार के कुछ हिस्सों में गंभीर हीट वेव के हालात बनने की चेतावनी दी है. इसके साथ ही उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल और तेलंगाना में अलग-अलग इलाकों में हीट वेव चलने की संभावना है. इसके लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है. आईएमडी के मुताबिक तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गुजरात, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तेलंगाना, कर्नाटक, लक्षद्वीप, केरल और माहे, उत्तराखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग जगहों पर बिजली, आंधी और गरज के साथ बारिश हो सकती है.

Tags: Cyclone, Delhi weather, Heatwave, Weather updates

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें