लखनऊ. लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर उत्तर प्रदेश में सपा, भाजपा के साथ अब कांग्रेस ने भी युद्ध स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी है. UP में बीते कई दशकों से हाशिये पर खड़ी कांग्रेस सबसे पहले अपने संगठन को मजबूत बनाने की कवायद में जुटी नजर आ रही है. इसके तहत कांग्रेस हाई कमान जहां जल्द ही मिशन-2024 के लिये उत्तर प्रदेश के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष समेत कई पदाधिकारियों को हटाकर कांग्रेस की नई टीम का गठन करने जा रही है तो वही दूसरी ओर कांग्रेस ने दूसरे दलों के कद्दवार नेताओ को पार्टी में शामिल कराने के अभियान का शुभारंभ कर दिया है.
इस कड़ी में कांग्रेस ने गुरुवार को सपा के संस्थापक सदस्य और मुलायम सिंह के बेहद करीबी रहे आगरा के सीपी राय और सीतापुर के पूर्व BJP विधायक राकेश राठौर को कांग्रेस की सदस्यता दिलाकर सपा-भाजपा को एक बड़ा झटका दे दिया है. राजधानी लखनऊ स्थित कांग्रेस मुख्यालय पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ब्रजलाल खाबरी, पीएल पुनिया और नसीमुद्दीन जैसे दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में सपा नेता सीपी राय और BJP के पूर्व विधायक राकेश राठौर ने कांग्रेस की सदस्यता ली. इसके बाद न्यूज 18 से बात करते हुए सीपी राय ने कहा कि आज देश एक भारी संकट में है. ऐसे में अगर पूर् देश में इसके खिलाफ कोई अकेला लड़ रहा है तो उसका नाम है राहुल गांधी.
सीपी राय ने कहा कि फासीवाद के खिलाफ सिर्फ राहुल गांधी सिर पर कफन बांधकर अकेले लड़ रहे हैं. मोदी सरकार ने राहुल गांधी के सवालों से डरकर उनकी संसद सदस्यता रद्द करा दी क्योंकि वो हिन्दुस्तान की आवाम की आवाज उठा रहे थे, इसलिये अभी तो ये शुरूआत है. बहुत सारे समाजवादी नेता मेरे संपर्क में है, अभी देखते रहिये आगे क्या होता है. UP में पहले BJP भी हाशिए पर थी लेकिन आज सत्ता में है. राजनीति में कुछ भी नही कहा जा सकता. वैसे भी कांग्रेस की जड़ और जमीनें गांव-गांव में है. बस उन्हे एक्टिवेट कर माहौल बनाने की जरूरत है. जोकि हिमांचल और कर्नाटक में मिली जीत के बाद पूरे देश में बन चुका है.
आपके शहर से (लखनऊ)

लाल चींटी के अंडे असम में इतने फेमस क्यों हैं? बोहाग बिहू पर बनती है ये खास डिश, जानें तरीका

DU Recruitment 2023: दिल्ली विश्वविद्यालय में बिना परीक्षा नौकरी पाने का मौका, होनी चाहिए ये योग्यता, 57000 मिलेगी सैलरी

IBPS RRB Salary: आईबीपीएस आरआरबी में चयन होने पर कितनी मिलती है सैलरी, क्या-क्या है सुविधाएं? जानें कैसे बनते हैं जनरल मैनेजर

अतीक-अशराफ और संजीव जीवा के हत्यारों की एक सी है कहानी, जानें वो 5 बातें जो दोनों शूटआउट केस में हू-ब-हू

पिता ईंट भट्ठे पर हैं मजदूर, घर की छत से रिसता है पानी, बेटे ने कठिन मेहनत से निकाला यूपीएससी

मुख्तार अंसारी या सुनील राठी, किसे खटक रहा था संजीव जीवा, मर्डर से किसे मिली बादशाहत ? जानें पूरी कहानी

Lucknow News: लखनऊ का कुकरैल नाला अब बनेगा खूबसूरत, रिवरफ्रंट भी बनाने की तैयारी

Sarkari Naukri: पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय में बिना परीक्षा के बनें साइंटिस्ट! बस करना होगा ये काम, 2 लाख से अधिक है सैलरी

CM योगी का ड्रीम प्रोजेक्ट: 76 फ्लैट,1590 उम्मीदवार, अतीक से छुड़ाई जमीन पर बने घरों के लिये लॉटरी कल

2 दर्जन से अधिक FIR, मुख्तार अंसारी-मुन्ना बजरंगी दोनों का खास, जानें लखनऊ में मारे गए संजीव जीवा की क्राइम कुंडली
डा. सीपी राय लोकबंधु राजनरायन और उनके निधन के बाद सपा मुखिया रहे मुलायम सिंह यादव के बहुत विश्वसनीय साथी रहे है. इसके अलावा सीपी राय का पूर्व प्रधानमंत्री चंद्र शेखर, रामकृष्ण हेगड़े, देवी लाल और जॉर्ज फर्नाडीज जैसे तमाम दिग्गज नेताओं से भी बहुत घनिष्ट रिश्ता रहा है. सीपी राय समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य के साथ संस्थापक महामंत्री रहे हैं और मुलायम सरकार के साथ अखिलेश सरकार में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री भी रह चुके है. सीपी राय ने बीते 3 वर्ष पहले ही सपा छोड़ दिया था और वो मौजूदा समय में लेखन का कार्य कर रहे थे लेकिन इस बीच कांग्रेस हाईकमान से संपर्क के बाद समय की मांग और लोकतंत्र के प्रति प्रतिबद्धता के कारण कांग्रेस में शामिल होने का दावा करते नजर आ रहे हैं.
.
Tags: Lucknow news, Samajwadi party, UP news, UP politics
FIRST PUBLISHED : June 08, 2023, 22:19 IST








