Aaj Ka Rashifal: मकर, कुंभ राशि वालों के कार्य बिना विघ्न होंगे पूरे, मीन राशि वाले के जीवन में सुख-शांति होगी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मकर राशिफल (Makar Rashifal, 09 june 2023)

व्यवसाय के क्षेत्र में अनुकूल वातावरण मिलेगा. आज का प्रत्येक काम बिना विघ्न के पूरा हो सकेगा. गृहस्थ जीवन में उग्र वातावरण बना रहेगा. आध्यात्मिक प्रवृत्ति में आपकी रुचि बढ़ेगी. कार्यालय में आपका प्रभाव बना रहेगा. दोपहर के बाद आपके मन पर नेगेटिव विचार रह सकते हैं. आप डिसीजन लेने की स्थिति में नहीं रहेंगे। घर के काम में धन खर्च होगा. पूंजी निवेश और शेयर बाजार के काम में आपको फायदा हो सकता है.

कुंभ राशिफल (Kumbh Rashifal, 09 june 2023)

आज मानसिक रूप से धार्मिक भावनाओं का उदय अधिक होगा. धार्मिक काम अथवा धार्मिक यात्रा के पीछे धन खर्च करेंगे. कोर्ट-कचहरी के काम में सफलता प्राप्त हो सकती है. ईश्वर की आराधना से आपके मन में शांति रहेगी. दोपहर के बाद आप के प्रत्येक काम सरलतापूर्वक पूरे होंगे. गृहस्थ जीवन में विवाद हो सकता है. शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा.

मीन राशिफल (Meen Rashifal, 09 june 2023)

शेयर-सट्टे की प्रवृत्ति से आज आपको आर्थिक लाभ होगा. विवाह के योग्य जातकों का रिश्ता पक्का हो सकता है. व्यापार में लाभ होगा. पारिवारिक जीवन में सुख-शांति छाई रहेगी. किसी पर्यटन स्थल पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है. दोपहर के बाद किसी कारण वश मानसिक रूप से चिंतित रहेंगे. धार्मिक काम के पीछे धन का खर्च होगा. आय की अपेक्षा खर्च की मात्रा अधिक होगा. परिवार में शांतिदायी वातावरण रहेगा.

Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें