आज का राशिफल, 09 जून 2023: मेष राशि वालों की आय में वृद्धि होगी, वृष, मिथुन राशि वाले वाद-विवाद में न पड़ें

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मेष राशिफल (Mesh Rashifal, 09 june 2023)

आज का दिन आप के लिए लाभदायी है. व्यापार में भी अपेक्षित सफलता मिलने की संभावना अधिक है. आय की वृद्धि होगी. आनंद-प्रमोद और मनोरंजक कार्यक्रम में आप दिनभर व्यस्त रह सकते हैं. घर की साज-सजावट में आज नयापन लाएंगे. घर को सजाने में आज पैसा खर्च करेंगे. वाहन सुख भी मिलेगा. सामाजिक प्रसंग में कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम बनेगा. रमणीय स्थल घूमने जाने का कार्यक्रम बनेगा.

वृष राशिफल (Vrishabh Rashifal, 09 june 2023)

आज आप व्यापार को विकसित करने की ओर अधिक ध्यान देंगे. नई योजनाओं से व्यवसाय में आपको लाभ होगा. हालांकि, सफलता में विलंब हो सकता है. दोपहर के बाद व्यापार के लिए अनुकूल वातावरण बनेगा. नौकरीपेशा लोग किसी मीटिंग में शामिल हो सकते हैं. पदोन्नति हो सकती है. आपके काम करने के तरीके से अधिकारी भी प्रसन्न रहेंगे. पिता और बड़ों से लाभ होगा.

मिथुन राशिफल (Mithun Rashifal, 09 june 2023)

खान-पान में आज विशेष ध्यान रखें. नेगेटिव विचारों को मन से निकाल देने पर हताशा का अनुभव करेंगे. अनैतिक काम आपको विपत्ति में डाल सकते हैं. संभव हो, तो उससे दूर रहें. आकस्मिक प्रवास का योग बनेगा. दोपहर में कोई अच्छी खबर मिल सकती है. कोई पुरानी चिंता दूर हो सकती है. लेखन या साहित्यिक प्रवृत्ति में आपकी विशेष रुची रहेगी. व्यापार में विकास होने से नई योजनाएं अमल में आएगी. फिर भी अधिकारी के साथ वाद-विवाद में न पड़ें.

Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें