थाली में एकसाथ भूलकर भी नहीं दें 3 रोटी, माना जाता है बेहद अशुभ, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

थाली में एक साथ नहीं देना चाहिए 3 रोटी.
थाली में एक बार में 3 रोटी देना माना जाता है अशुभ.

हिंदू धर्म में कई मान्यताएं प्रचलित हैं. पूजा-पाठ, व्रत आदि से लेकर रोजाना किए जाने वाले कार्यों को लेकर भी कई तरह की मान्यताएं हैं. रोजाना कई ऐसी चीजें होती हैं जिन्हें शुभ और अशुभ कार्यों से जोड़कर देखा जाता है. खाने-पीने से लेकर सोने तक कई शुभ-अशुभ चीजों की मान्यता का प्रचलन है. उसी तरह खाने में 3 रोटी देने को भी अशुभ माना जाता है. मान्यता है कि खाने में कभी एक साथ तीन रोटी नहीं परोसना चाहिए. आइए आज हम आपको ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा के मुताबिक बताते हैं कि खाने में एक साथ 3 रोटी क्यों नहीं परोसना चाहिए.

1.मृतक के भोजन के समान: हिंदू धर्म की परंपरा के मुताबिक खाने की थाली में भूलकर भी तीन रोटी एक साथ नहीं परोसना चाहिए. मान्यता है कि तीन रोटी रखना मृतक के भोजन के समान हो जाता है. प्रचलित मान्यताओं के मुताबिक थाली में तीन रोटी तब राखते हैं, जब घर में किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है. मृतक व्यक्ति के त्रयोदशी संस्कार के पहले उसके नाम की थाली लगाई जाती है. जिसमें तीन रोटियां रखते हैं. तीन रोटी वाली थाली मृतक के नाम की होती है और इसे सिर्फ परोसने वाला ही देखता है. इसीलिए जीवित व्यक्ति को थाली में तीन रोटी परोसना अशुभ माना जाता है. अगर आप भी खाने में तीन रोटी परोसते हैं तो आज से ही बंद कर दें.

इसे भी पढ़ें- इस दिशा में लगाएं मनी प्लांट, घर में होगी धन की बरसात, गलती करने पर हो सकते हैं कंगाल

2. शत्रुता का भाव बढ़ता है: मान्यताओं के मुताबिक यदि किसी व्यक्ति की थाली में एक बार में एक साथ तीन रोटी परोसी जाती है और जो व्यक्ति उसे खाता है तो उसके मन में दूसरों के प्रति शत्रुता का भाव आता है. इसी वजह से किसी भी थाली में तीन रोटी एक साथ नहीं रखना चाहिए.

3.अशुभ अंक माना जाता है 3: हिंदू धर्म में प्राचीन समय से ही पूजा-पाठ या अन्य किसी भी शुभ काम को करने के लिए 3 के अंक का इस्तेमाल अशुभ माना जाता है. पूजा-पाठ में कोई भी चीज जोड़े में ही चढ़ाई जाती है. उसे 3 की संख्या में नहीं चढ़ाया जाता. अगर वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी देखें तो किसी भी व्यक्ति को एक साथ ज्यादा भोजन देना खाने की बर्बादी हो सकती है. एक सामान्य व्यक्ति को एक बार एक कटोरी में दाल, सब्जी, चावल और दो रोटी ही देना चाहिए.

इसे भी पढ़ें- इन 4 चीजों से करें बृहस्पति देव की पूजा, चमक जाएगी किस्मत, सारे कष्ट होंगे दूर, सुख शांति का होगा वास

Tags: Astrology, Dharma Aastha, Lifestyle

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें