आशीष कुमार/पश्चिम चम्पारण. कई घंटों से बिजली गुल रहने पर जब उपभोक्ताओं ने पीएसएस फोन मिलाकर अपने इलाके में बत्ती गुल होने की शिकायत की तब, उन्हें जवाब मिलता है कि आपके मोहल्ले ही नहीं बल्कि पूरे शहर की बिजली कटी हुई है. क्या करें! गोपालगंज से ही कम बिजली मिल रही है. जब बिजली आएगी तो आपको मिल जाएगी. दरअसल, बुधवार की सुबह से ही बिजली विभाग के कर्मियों और अधिकारियों के फोन लगातार बज रहे थे और कुछ इसी तरह का जवाब अधिकारी और कर्मी दे रहे थे.
मुजफ्फरपुर में लग रहा तैराकों का महाकुंभ, जुटेंगे राज्य भर के 200 खिलाड़ी, जानें कब होगा आयोजन
पूरे दिन गायब रही बिजली
बता दें कि सिर्फ जिला मुख्यालय ही नहीं, बल्कि रामनगर में भी स्थिति बदतर रही. पूरे जिले में पारा 42 डिग्री के पार था. एक तो भीषण गर्मी, साथ में बिजली संकट. बस पूरे नगर में हाहाकार मच गया. आलम यह था कि बिजली विभाग के फीडर ही नहीं, पीएसएस तक सुबह से बंद होने लगे. मनुआपुल पीएसएस में सुबह 8 बजे के बाद से दोपहर 4 बजे तक बिजली गायब रही.
आपके शहर से (पश्चिमी चंपारण)

उड़ीसा पुलिस ने भाजपा नेता बीएम अमरेश को मुंगेर से किया गिरफ्तार, पैसे लेकर न देने का है आरोप

मुजफ्फरपुर में लग रहा तैराकों का महाकुंभ, जुटेंगे राज्य भर के 200 खिलाड़ी, जानें कब होगा आयोजन

42 डिग्री तापमान में भी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर डटे हैं किसान सलाहकार, जानें क्या है इनकी मांग

पान, माछ और मखाना के लिए मशहूर है मिथिलांचल, सस्ते में चाहिए देसी मछली तो पहुंच जाएं यह बाजार

शिकार से लड़ते-लड़ते अचानक बदल गया बाघ का मूड, जानें फिर क्या हुआ

प्रेमी को पटना बुलाया, होटल के कमरे में ले गई फिर काट दिया प्राइवेट पार्ट, 23 जून को होनी है CRPF जवान की शादी

मिलिए 80 साल के स्पोर्ट्स मैन उपेंद्र प्रसाद से, ब्रिज के रह चुके हैं चैंपियन, अब बच्चों को देंगे निःशुल्क ट्रेनिंग

19 साल बाद बन रहा सावन में दुर्लभ संयोग, 59 दिन शिवभक्त लगातार करेंगे जलाभिषेक

‘एस्टीमेट घोटाले की देन है बिहार में 1700 करोड़ का पुल गिरना’, अब जीतन मांझी ने भी नीतीश कुमार को लपेटा

Gaya News : शादी के दूसरे दिन ही हो गई पति की हत्या, दुल्हन पहुंची जेल, जानें क्या है मामला

Success Story : लखीसराय का यह युवा पत्तल और प्लेट बनाकर बना आत्मनिर्भर, जानें कितनी हो रही कमाई
वहीं, सुबह 10 बजे के बाद से मनसा टोला पावर सब स्टेशन भी ठप हो गया. जबकि लोड कम मिलने के कारण नौरंगाबाद पावर सब स्टेशन को रोटेशन पर चलाया जाने लगा. आधे घंटे लाल बाजार फीडर में बिजली दी जाती तो आधे घंटे बसवरिया फीडर में. गौर करने वाली बात यह है कि दोपहर में 33 केवी ब्रेक डाउन होने के बाद लाल बाजार और बसवरिया फीडर भी बंद हो गया.
पूरे शहर में नहीं आई बिजली
दोपहर तक नगर से भी लोग नौरंगाबाद पीएसएस पहुंचकर बिजली देने की गुहार लगाने लगे. वहीं बिजली विभाग के कर्मी सभी को एक ही जवाब दे रहे थे कि ऊपर से ही बिजली नहीं मिल रही है, तो हम क्या करें. 33 केवी ब्रेकडाउन होने के कारण नौरंगाबाद पीएसएस में भी बिजली चली गई. नौरंगाबाद पीएसएस में लोगों के कॉल का जवाब दे रहे अभियंता राजीव कुमार सिंह ने कहा कि ऐसी स्थिति कभी-कभी होती है. लोगों के फोन का जवाब देते-देते परेशान हो जा रहे हैं. ज्यादातर लोग फोन पर बिजली नहीं होने के कारण गुस्सा भी प्रकट करते हैं, लेकिन जब ऊपर से ही बिजली नहीं मिल रही है तो हम कहां से दे सकते हैं.
.
Tags: Bihar News, Champaran news
FIRST PUBLISHED : June 08, 2023, 23:09 IST








