मुजफ्फरपुर में लग रहा तैराकों का महाकुंभ, जुटेंगे राज्य भर के 200 खिलाड़ी, जानें कब होगा आयोजन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अभिषेक रंजन/मुजफ्फरपुर. तैराकी में अपना हाथ आजमाने वालों के लिए मुजफ्फरपुर में बड़ा आयोजन होने जा रहा है. तैराकी को खेल के तौर बिहार में विकसित करने के लिए स्टेट तैराकी चैंपियनशिप का आयोजन आगामी 10 जून को हो रहा है. इसी कड़ी में इस साल का बिहार स्टेट तैराकी चैंपियनशिप का आयोजन मुजफ्फरपुर में हो रहा है.

मुजफ्फरपुर के अखाड़ाघाट रोड में रत्ना बैंक्वेट हॉल परिसर में मौजूद स्विमिंग पूल में यह आयोजन हो रहा है. मुजफ्फरपुर में इस आयोजन की मेजबानी कर रहे स्विमफिट पुल के सत्यनारायण प्रसाद ने बताया यह आयोजन मुजफ्फरपुर में पहली बार हो रहा है.

12 जिलों के 200 तैराक होंगे शामिल
आयोजित कार्यक्रम में बिहार के 12 जिले के तैराक भाग लेंगे. सत्य नारायण प्रसाद बताते हैं कि आयोजित कार्यक्रम में देशभर के 150 से 200 तक तैराक भाग लेंगे. उन्होंने बताया कि यहां से चयनित छात्रों को नेशनल स्विमिंग कंपटीशन में भेजा जाएगा. उन्होंने बताया कियह मुजफ्फरपुर के लिए बड़े गर्व की बात है कि यहां पहली बार सीनियर स्टेट स्विमिंग चैंपियनशिप हो रहा है. सत्यनारायन कहते हैं कि बिहार में तकरीबन 40 साल से इस तरह का आयोजन होता आ रहा है. लेकिन मुजफ्फरपुर में यह पहली बार हो रहा है. सीनियर स्टेट चैंपियनशिप होने के साथ महिला और पुरुष दोनों के लिए ही अच्छा आयोजन है.

कई जिलों में नहीं है टीम
सत्यनारायण ने बताया कि बिहार में ऐसे कई जिले हैं, जहां ना ही टीम है और ना ही स्विमिंग को लेकर कोई पहल हुई है. इस कारण से 12 जिला ही इस राज्यस्तरीय आयोजन में हिस्सा ले पा रहे हैं. उन्होंने बताया कि मुजफ्फरपुर स्विमिंग एसोसिएशन का प्रेसिडेंट होने के नाते वे यहां के तैराकों के लिए स्विमिंग का प्लेटफार्म तैयार करने का काम कर रहे हैं. यहां के तैराक बड़े मुकाबलों में भी अच्छा परफॉर्म कर सकते हैं.

.

FIRST PUBLISHED : June 08, 2023, 22:52 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें