CM योगी का ड्रीम प्रोजेक्ट, 76 फ्लैट,1590 उम्मीदवार, अतीक से छुड़ाई जमीन पर बने घरों के लिये लॉटरी कल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

इलाहाबाद. जहां कभी अतीक अहमद का कब्जा था वहां अब फ्लैट्स बन गए हैं, वो भी एक-दो नहीं बल्कि पूरे 76. सीएम योगी के ड्रीम प्रोजेक्ट और माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर बने फ्लैटों के आवंटन के लिए प्रयागराज विकास प्राधिकरण शुक्रवार को लॉटरी करेगा. ऑपरेशन माफिया के तहत माफिया अतीक अहमद के कब्जे से मुक्त कराई गई नजूल जमीन पर गरीबों के लिए आशियाना बना है. पूरे देश का यह पहला प्रोजेक्ट है जो कि किसी माफिया के कब्जे से जमीन मुक्त कराकर गरीबों के लिए आवास बनाया गया है.

प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अरविंद सिंह चौहान के मुताबिक शुक्रवार को 76 फ्लैटों का आवंटन लॉटरी के माध्यम से करेगा किया जाएगा. प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना अफॉर्डेबल हाउसिंग स्कीम के तहत 76 फ्लैट बनाए गए हैं. 76 फ्लैटों के लिए 6030 लोगों ने आवेदन किया था लेकिन वेरिफिकेशन के बाद 1590 पात्र आवेदक मिले हैं. इन पात्र आवेदकों को ही लॉटरी में शामिल किया जाएगा.

प्रयागराज विकास प्राधिकरण के सचिव अजीत कुमार सिंह के मुताबिक शुक्रवार दोपहर 2 बजे इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन के सभागार में लॉटरी निकाली जाएगी. उन्होंने कहा है कि पूरी तरह से पारदर्शी और निष्पक्ष ढंग से फ्लैटों का आवंटन लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा. गौरतलब है कि माफिया अतीक अहमद के कब्जे से पॉश इलाके लूकरगंज में 1731 वर्ग मीटर नजूल जमीन कब्जा मुक्त कराई गई थी. जिसके बाद सीएम योगी ने माफिया से मुक्त कराई गई जमीन पर गरीबों के लिए आवास बनाए जाने का ऐलान किया था.

आपके शहर से (लखनऊ)

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

किसी माफिया के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर देश का यह पहला प्रोजेक्ट है. सीएम योगी ने अपने इस ड्रीम प्रोजेक्ट का शिलान्यास 26 दिसंबर 2021 को किया था. बेहद कम समय में यह फ्लैट बनकर तैयार हुए है. लाभार्थियों को महज 3 लाख 50 हजार में 41 वर्ग मीटर में बना फ्लैट मिलेगा, जबकि एक फ्लैट की कीमत 6 लाख रुपये है.

इन फ्लैटों पर डेढ़ लाख रुपए केंद्र सरकार और एक लाख राज्य सरकार सब्सिडी दे रही है. फ्लैट में दो कमरे, किचन और टॉयलेट की सुविधा है. 76 फ्लैटों के लिए 4 मंजिला दो टावर बनाए गए हैं. पूरी तरह से ग्रीन बिल्डिंग तैयार की गई है. आवंटियों को कॉमन हॉल और पार्किंग की सुविधा भी मिलेगी. इन फ्लैटों को भगवा रंग में रंगे जाने को लेकर सियासी बयानबाजी भी हो चुकी है. आवंटियों को चाबी सौंपने सीएम योगी आदित्यनाथ खुद प्रयागराज आ सकते हैं.

Tags: Allahabad news, Atiq Ahmed, CM Yogi Aditya Nath, UP news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें