नेक्सॉन या ब्रेजा नहीं, ये धांसू एसयूवी है इंडियन मार्केट की ‘बॉस’, खरीदने के लिए शोरूम में लग रही लाइन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. इंडियन ऑटोमोबाइल मार्केट में एसयूवी कारों की डिमांड लगातार बढ़ रही है. लॉन्च होने के बाद से ही टाटा नेक्सॉन या फिर मारुति सुजुकी ब्रेजा टॉप सेलिंग एसयूवी रहती है. लेकिन, बीता मई का महीना ऐसा नहीं रहा. मई में एक एसयूवी ऐसी रही जिसने टाटा नेक्सॉन और मारुति ब्रेजा दोनों को पछाड़ दिया और टॉप सेलिंग एसयूवी का खिताब अपने नाम करने में कामयाब रही. इस एसयूवी का नाम है हुंडई क्रेटा. नेक्सॉन और ब्रेजा के मुकाबले यह थोड़ी ज्यादा प्रीमियम एसयूवी है और महंगी भी है.

पिछले महीने यानी मई 2023 में हुंडई ने अपनी क्रेटा एसयूवी की कुल 14,449 यूनिट्स सेल की हैं, इसके साथ ही यह इंडिया की बेस्टसेलिंग एसयूवी बन गई है. इसके बाद टाटा नेक्सॉन दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी रही, जिसकी मई 2023 में कुल 14,423 यूनिट्स सेल हुई हैं. यहां गौर किया जाए तो दोनों की सेल में सिर्फ 26 यूनिट्स का बहुत ही मामूली अंतर है. इन दोनों के बाद मारुति सुजुकी ब्रेज़ा तीसरी सबसे ज्यादा सेल होने वाली एसयूवी रही और इसकी कुल 13,398 यूनिट्स सेल हुई हैं.

इंजन और पावर
हुंडई क्रेटा में कुछ समय पहले तक 3 इंजन ऑप्शन आते थे लेकिन अभी सिर्फ 2 इंजन के ही विकल्प मिलते हैं. इसमें पेट्रोल और डीजल, दोनों इंजन के विकल्प मौजूद हैं. इसका 1.5 लीटर 4- सिलेंडर डीजल इंजन 116PS और 250Nm आउटपुट देता है और इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड AMT का विकल्प है. वहीं, इसका 1.5 लीटर 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन 115PS पावर और 143.8Nm टॉर्क जनरेट करने में सक्षम हैं और इसमें 6-स्पीड मैनुअल और इंटेलिजेंट वेरिएबल ट्रांसमिशन (IVT) का विकल्प भी बायर्स के लिए उपलब्ध है.

कितनी है कीमत ?
हुंडई क्रेटा की कीमत 10.87 लाख रुपये से चालू होती है और 19.20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रुपये इसके टॉप मॉडल की कीमत है. यह कार LED हेडलैंप्स, एलईडी टेललैंप्स, पैनोरमिक सनरूफ, पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, वायरलैस चार्जिंग, सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर (7-इंच), कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम (10.25 इंच), 6 एयरबैग, ईएससी, वीएसएम, हिल-स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल, ऑल व्हील डिस्क ब्रेक, टीपीएमएस, रियर पार्किंग कैमरा और एबीएस के साथ EBD जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं.

Tags: Auto News, Car Bike News, Hyundai

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें