10 रुपये की इस सब्जी से डायबिटीज रहेगी कंट्रोल! कोलेस्ट्रॉल घटाने में भी है मददगार, जान लें दमदार फायदे

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

करेला में विटामिन सी भी काफी मात्रा में होता है जो इम्यूनिटी बढ़ाता है.
करेले का नियमित सेवन ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में है मददगार.

Bitter Gourd Health Benefits: करेले की सब्जी को देखकर अक्सर लोग मुंह बनाने लगते हैं, लेकिन जो करेले के फायदे जान लेता है वो इस सब्जी को अपनी रूटीन डाइट में शामिल कर लेता है. स्वाद में कड़वा लगने वाला करेला अपने गुणों की वजह से शरीर के लिए काफी ‘मीठा’ बन जाता है. डायबिटीज के मरीजों के लिए तो करेला रामबाण औषधि की तरह होता है. इसका नियमित सेवन ब्लड शुगर लेवल को बढ़ने नहीं देता है. इतना ही नहीं करेले का सेवन दिल की सेहत के लिए भी लाभकारी हो सकता है. बाजार में आसानी से मिलने वाली करेले की सब्जी जेब के लिहाज से भी ज्यादा महंगी नहीं है. एक या दो करेले आसानी से 10 रुपये तक में मिल जाते हैं, जिससे करेले का सब्जी या जूस के रूप में नियमित सेवन किया जा सकता है.
करेले में पोषक तत्वों का भंडार मौजूद होता है. हेल्थलाइन की खबर के मुताबिक करेले का नियमित सेवन काफी फायदेमंद होता है. इसमें कैंसर से लड़ने वाली प्रॉपर्टीज भी होती है, हालांकि इसे लेकर अभी और स्टडीज़ की दरकार है. आइए जानते हैं करेले के हेल्थ बेनेफिट्स.

इसे भी पढ़ें: माइक्रोवेव में कहीं आप भी तो नहीं पकाते अंडा? आज से ही कर दें बंद! जान लें चौंकाने वाली वजह

करेला खाने के बड़े फायदे

पोषक तत्वों से है भरपूर – करेले को सब्जी या फिर जूस के तौर पर सेवन किया जा सकता है. करेले में पोषक तत्वों का खजाना है. इसमें विटामिन सी, ए, फाइबर, पोटेशियम, आयरन, जिंक समेत अनेक पोषक तत्व पाए जाते हैं. खासतौर पर करेला विटामिन सी रिच होता है जो कि बीमारियों को रोकने और हड्डियों को बनाने में मदद करता है. इसके अलावा विटामिन ए स्किन हेल्थ को बेहतर बनाता है.

ब्लड शुगर लेवल – करेले को डायबिटीज मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद सब्जी माना जाता है. करेले सब्जी के तौर पर या करेले का जूस पिया जा सकता है. इसमें मौजूद प्रॉपर्टीज ब्लड शुगर लेवल को बढ़ने नहीं देती हैं. कई स्टडीज में ये बात साबित हो चुकी है कि शुगर के मरीजों के लिए करेला काफी लाभकारी होता है.

कैंसर से लड़ने वाली प्रॉपर्टीज – अब तक हुई कुछ रिसर्च में ये बात भी सामने आई है कि करेले में कैंसर से लड़ने वाली प्रॉपर्टीज मौजूद हैं. हालांकि अब तक इसे लेकर कोई ठोस स्टडी सामने नहीं आई है. इस पर अभी और रिसर्च की दरकार है. करेले का सेवन पेट, कोलोन, फेफड़ों और ब्रेस्ट कैंसर सेल्स से लड़ने में मदद कर सकता है.

इसे भी पढ़ें: एलोवेरा जूस से स्किन की लौट आएगी पुरानी चमक, ब्लड शुगर भी रहेगी कंट्रोल! 4 गज़ब के फायदे रखेंगे हेल्दी

कोलेस्ट्रॉल लेवल – दिल की बीमारियों के साथ ही हार्ट अटैक के लिए भी कोलेस्ट्रॉल जिम्मेदार होता है. धमनियों में कोलेस्ट्रॉल का जमना काफी रिस्की हो सकता है. हालांकि करेले का नियमित सेवन कोलेस्ट्रॉल घटाने में मददगार हो सकता है. करेला खाने से हार्ट हेल्थ भी इम्प्रूव करने में मदद मिलती है.

Tags: Health, Healthy food, Lifestyle

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें