गोविंद कुमार/गोपालगंज. पड़ोसी राज्य यूपी से शराब पीकर बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ाने वाले 46 लोगों को उत्पाद विभाग की टीम ने विशेष अभियान चलाकर गिरफ्तार किया है. शराब के खिलाफ चलाए गए इस अभियान में 10 शराब धंधेबाज और 36 शराबी पकड़े गए हैं. जबकि भारी मात्रा में विदेशी और देसी शराब भी बरामद किया गया है. मद्य निषेध विभाग के निर्देश पर गोपालगंज की उत्पाद टीम ने अभियान चलाकर कार्रवाई की है. गिरफ्तार शराब धंधेबाज और पियक्कड़ों को जेल भेज दिया गया.
Street Food : 15 सालों से छपरावासियों को चटपटे-छोले भटूरे खिला रहे लक्ष्मण, जानें कितनी होती है कमाई
उत्पाद अधिनियम के तहत 46 लोगों को किया गया गिरफ्तार
उत्पाद अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि अपर मुख्य सचिव के निर्देश पर मद्यनिषेध अभियान द्वारा 36 शराबियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 10 शराब धंधेबाजों को शराब के साथ पकड़ा गया. कुल 46 लोगों को उत्पाद अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया है.
आपके शहर से (गोपालगंज)

CRPF जवान प्रेमी को पटना बुलाया, होटल के कमरे में ले गई फिर काट दिया प्राइवेट पार्ट, 23 जून को होनी है शादी

लखीसराय की ताइक्वांडो क्वीन हैं अमीषा, स्टेट लेवल तक में जीत चुकी है गोल्ड, अब नेशनल में बिखेरेंगी जलवा

‘जो CM रिजेक्टेड है वो PM कैसे बन सकता है’, नीतीश कुमार पर चिराग पासवान का बड़ा हमला

Bihar: जिंदगी की जंग हार गया फ्लाईओवर के पिलर में फंसा रंजन, 24 घंटे तक चला था रेस्क्यू

Street Food : 15 सालों से छपरावासियों को चटपटे-छोले भटूरे खिला रहे लक्ष्मण, जानें कितनी होती है कमाई

23 जून को पटना में भाजपा विरोधियों की जुटान, तेजस्वी बोले- ऐतिहासिक होगी मीटिंग, बस एक नेता हो रहे मिस!

अजीब है बच्चों का यह खेल, गोटी जमा करने के चक्कर में मार खाकर पीठ करवा लेते हैं लाल, आपने खेला क्या!

इंटरनेशनल डांस चैंपियनशिप में सहरसा की बेटी ने जीता गोल्ड, 6 देशों के प्रतिभागियों को हराया

Good News: अब 10 जून से ही तारामंडल का मजा लेंगे दरभंगावासी, 2D और 3D में चलेंगे चार शो

Job Alert! गुजरात में करना चाहते हैं नौकरी तो 10 जून को पहुंचे दरभंगा, 100 पदों पर बहाली, पढ़ें डिटेल्स

Job Alert! क्या आप BBA पास हैं? चाहिए नौकरी तो 9 जून को पहुंचे गया, 62 पदों पर होगी बहाली
उन्होंने बताया कि यह अभियान उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती बलथरी चेकपोस्ट, बथना, बलथरी, कटेया, भोरे, विजयीपुर और मुजफ्फरपुर व छपरा के सीमावर्ती इलाकों में चलाया गया. उन्होंने बताया कि हर दो दिन पर शराब के विरुद्ध नोडल अभियान चलाया जाता है.
यूपी-बिहार के सीमावर्ती इलाकों में बढ़ाई गई सख्ती
उत्पाद अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि उत्पाद टीम की इस कार्रवाई के बाद यूपी-बिहार के सीमावर्ती इलाकों में सख्ती बढ़ा दी गयी है. वाहनों की जांच स्कैनर मशीन से स्कैनिंग कर की जा रही है तो गंडक नदी में नाव से पेट्रोलिंग कर निगरानी रखी जा रही है.
वहीं बस और वाहनों में यूपी से आनेवाले लोगों की ब्रेथ एनलाइजर मशीन से जांच की जा रही है. उत्पाद टीम की लगातार चल रही कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मचा है. उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि गोपालगंज में नोडल रेड अभियान के तहत लगातार छापेमारी अभियान जारी है. जिसके चलते बड़ी संख्या में धंधेबाज और शराबी गिरफ्तार होकर जेल की हवा खा रहे हैं.
.
Tags: Bihar News in hindi, Gopalganj news
FIRST PUBLISHED : June 08, 2023, 19:53 IST








