Train alert! 9 जून से चलेगी जयनगर से अमृतसर स्पेशल समर ट्रेन, जानिए क्या होगा टाइमिंग

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राजाराम मंडल/मधुबनी. शादी का सीजन समाप्त होते ही लोग वापस काम पर लौटने लगे हैं. इस कारण से ट्रेन में एक बार फिर से भिड़ बढ़ने लगी है. इसको देखते हुए जयनगर-अमृतसर के बीच 09 से 30 जून तक समर स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन चलाई जा रही है. जबकि अमृतसर-जयनगर समर स्पेशल 11 जून से 02 जुलाई को रविवार को चलाई जाएगी.ऐसे में अगर आपको भी पंजाब और दिल्ली की ओर की यात्रा करनी हो या उधर बिहार आना हो और किसी ट्रेन में टिकट कन्फर्म नहीं हो पाया हो तो इस समर स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन से यात्रा कर सकते हैं.

यह है ट्रेन का टाइम टेबल
यात्रियों की भीड़ को देखते हुए जयनगर और अमृतसर के बीच गाड़ी संख्या 05267 और गाड़ी संख्या 05268 जयनगर-अमृतसर -जयनगर समर स्पेशल ट्रेन कल से चलाई जा रही है. गाड़ी संख्या- 05267 जयनगर-अमृतसर समर स्पेशल ट्रेन हफ्ते में एक शुक्रवार को चलेगी, जो जयनगर से अमृतसर के लिए 09 से 30 जून तक चलेगी.

यह स्पेशल ट्रेन हर शुक्रवार को 19.00 बजे जयनगर से खुलेगी और दूसरे दिन रविवार को 01.25 बजे अमृतसर पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या- 05268 अमृतसर-जयनगर समर स्पेशल 11 जून से 02 जुलाई को रविवार को चलाई जाएगी. इस दौरान यह स्पेशल ट्रेन अमृतसर से 04.25 बजे खुलेगी और अगले दिन सोमवार को 13.10 बजे जयनगर पहुंचेगी.

इन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन
आपको बता दूं कि यह ट्रेनजयनगर से खुलने के बाद मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, छपरा, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, सीतापुर जंक्शन, मुरादाबाद, गाजियाबाद, दिल्ली, अंबाला, लुधियाना और जालंधर के बाद अमृतसर स्टेशन पर रुकेगी.

Tags: Bihar News in hindi, Madhubani news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें